फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested for fraudulently obtaining crop compensation

Bhiwani News: धोखाधड़ी से फसल का मुआवजा लेने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for fraudulently obtaining crop compensation
भिवानी। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फर्जी तरीके से जमीन दर्ज कराकर फसल मुआवजा हड़पने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी तारीफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तारीफ गांव कुलताजपुर कलां, थाना नगीना, जिला नूंह (मेवात) का रहने वाला है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों की जमीन गांव जमालपुर और बलियाली में दर्ज है। 15 सितंबर को जब वे सीएससी पर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी जमीन दर्ज करवाने गईं तो पता चला कि कुछ अपराधियों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उनकी जमीन अपने नाम चढ़ाकर अवैध रूप से मुआवजा अपने खाते में डलवा लिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम भिवानी के जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण कर धोखाधड़ी से मुआवजा प्राप्त करने में शामिल तीसरे आरोपी तारीफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed