{"_id":"6aac324ceb2006c2300e8104","slug":"third-accused-arrested-for-attacking-tractor-driver-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157222-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैक्टर चालक पर हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैक्टर चालक पर हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में सीआईए द्वितीय ने तीसरे आरोपी सचिन निवासी कतवार को बुधवार को आजाद नगर हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
राहुल निवासी मालपोश जिला चरखी दादरी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी कि 13 जुलाई को वह ट्रैक्टर से खेत में काम करने जा रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ट्रैक्टर के आगे गाड़ी लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। शिकायत पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अभियोग की कार्रवाई में सीआईए द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुभाष ने सचिन को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सचिन वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ घटना में शामिल था। इस मामले में आरोपी ओमबीर और महिप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान सचिन से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त अन्य सामान और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।