फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves steal jewelery and cash from locked house

Bhiwani News: बंद मकान से चोरों ने आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal jewelery and cash from locked house
भिवानी। शहर के रामगंज मोहल्ला के एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। वारदात के दौरान पुराना परिवार मकान पर ताला लगाकर सत्संग भवन में भजन-कीर्तन के लिए गया हुआ था। परिवार के सदस्य लौटे तो चोरी की वारदात का पता चला। मामले की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामगंज मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उसका परिवार सत्संग भवन में भजन-कीर्तन सुनने के लिए गया था। जब परिवार रात सवा एक बजे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान चेक किया तो चोर सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, 76 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी पांव की चुटकी, एक चेन चांदी की, एक चांदी का सिक्का गायब मिला। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया और नरेश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed