{"_id":"68279369eb8cab1db90d7ad9","slug":"thieves-broke-the-locks-of-a-closed-house-in-dharedu-village-and-stole-jewellery-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134173-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव धारेडू में बंद मकान के ताले चटकाकर आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव धारेडू में बंद मकान के ताले चटकाकर आभूषण ले गए चोर
Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव धारेडू में एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर 50,000 कीमत के चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। चोरी की सूचना सफाई करने आई महिला ने मकान मालिक के भतीजे को दी। जिसके बाद मकान मालिक के भतीजे ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर पुलिस को दी शिकायत में धारेडू निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसके चाचा महावीर शर्मा कई सालों से पुणे महाराष्ट्र में रह रहे हैं। उनका गांव धारेडू में मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। मकान की सफाई के लिए आई दया ने उन्हें बताया कि घर के बाहर का ताला लगा है, लेकिन अंदर तीन कमरों के ताले टूटे पड़े हैं।
चोरों ने अलमारी और संदूक को भी खंगाला हुआ है। चोर घर के अंदर से एक एलईडी टीवी और 50 हजार कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।