फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves broke locks in broad daylight, stole cash and jewelery worth Rs 5,000

Bhiwani News: दिन दहाड़े चोरों ने चटकाए ताले, पांच हजार की नगदी व गहनों पर किया हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke locks in broad daylight, stole cash and jewelery worth Rs 5,000
भिवानी। गांव दिनोद में दिन दहाड़े एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बना डाला। चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ पांच हजार की नकदी ले गए। चोरी की वारदात का पता घर लौटने पर मकान मालिक को लगा। जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी विक्रम ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर रविवार सुबह सवा नौ बजे भिवानी आया था। इसके बाद वे दोपहर बाद पौने तीन बजे अपने घर वापस लौटे। घर पहुंचने पर देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर बॉक्स व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है। एक पर्स भी दीवार के साथ बाहर पड़ा हुआ मिला। जिसमें रखे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। चोर घर के अंदर से एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी और पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात पर सदर पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed