फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieve from judge bunglow

न्यायाधीश के बंद आवास से एलईडी चोरी, केस दर्ज

Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
thieve from judge bunglow
भिवानी। एक महिला न्यायाधीश के सरकारी आवास से एलईडी चोरी हो गई। वहीं चोर ने कमरे का ताला भी तोड़ डाला। मामले की जानकारी सरकारी आवास पर तैनात महिला चपरासी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाने में दी शिकायत में नया बाजार क्षेत्र वासी रेनु ने बताया कि वह जेएमआईसी के आवास पर चपरासी की नौकरी करती है। गत 26 जून को वह सरकारी आवास की साफ सफाई करके कमरों पर ताला लगाकर दोपहर एक बजे अपने घर चली गई थी। अगले दिन 27 जून की दोपहर बाद तीन बजे कोठी पर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में लगी 52 इंची एलईडी टीवी नहीं मिली। इस संबंध में मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि महिला न्यायाधीश के सरकारी आवास से एलईडी टीवी चोरी होने की शिकायत आई है। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed