फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thief accused accused police of giving third degree in front of judge

Bhiwani: चोरी के आरोपी ने लगाए जज के सामने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने के आरोप

Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
सार

अदालत के आदेश पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल कराया है। भिवानी और चरखी दादरी जिले में चोरी के 20 से अधिक केस दर्ज हैं। बुधवार को जमानत पर जेल से बाहर आया था। चोरी के एक केस में जूई कलां पुलिस ने गिरफ्तारी की थी।

विज्ञापन
Thief accused accused police of giving third degree in front of judge
सांकेतिक तस्वीर। थर्ड डिग्री

विस्तार

भिवानी में चोरी के कई मामलों में पकड़े गए आरोपी ने न्यायालय में जज के सामने पुलिस पर ही थर्ड डिग्री देने के गंभीर आरोप लगा दिए। इस पर जज ने पीड़ित का रिमांड देने से पहले उसका मेडिकल कराने का आदेश दिया। इसके बाद जूई कलां पुलिस ने वीरवार शाम को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद फिर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन


गांव देवसर निवासी प्रीतम (22) को जूई कलां पुलिस थाना की टीम ने बुधवार देर शाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वीरवार सुबह उसे न्यायालय में पेश किया। जूई कलां पुलिस थाना में दर्ज एक चोरी के केस में प्रीतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार प्रीतम पर चरखी दादरी में चोरी के करीब 16 केस दर्ज हैं जबकि भिवानी में भी चार चोरी के केस दर्ज हैं। प्रीतम चोरी के केस में जेल के अंदर बंद था। वह बुधवार को ही बेल पर बाहर आया था। इसी दौरान जूई कलां पुलिस की टीम ने उसे थाने में दर्ज चोरी के केस में गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

 

न्यायालय में पेशी के दौरान प्रीतम ने जज के समक्ष पुलिस पर ही थर्ड डिग्री टार्चर के आरोप लगा डाले। इसके बाद जज ने चोरी के आरोपी का सामान बरामदगी के लिए रिमांड देने से पहले पुलिस को मेडिकल कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही उसके रिमांड के बारे में न्यायालय ने निर्णय लेने की बात कही। इसके बाद वीरवार शाम को जूई कलां पुलिस की टीम चोरी के आरोपी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल कराया गया। चिकित्सकों ने उसका मेडिकल करने के बाद उसकी एमएलआर भी काट दी।


पुलिस बता रही प्रीतम को शातिर चोर
पुलिस के अनुसार प्रीतम शातिर चोर है। उस पर चोरी के करीब 20 केस दर्ज हैं। पहले भी इन मामलों में प्रीतम पकड़ा जा चुका है और फिलहाल वह भिवानी जेल के अंदर बंद था। इसके बुधवार को ही बाहर आने की भनक पुलिस को लगी तो उसे पुलिस ने चोरी के एक नए केस में गिरफ्तार कर लिया था।


जूई कलां पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्रीतम को बुधवार देर शाम को गिरफ्तार किया था, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसका नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्रीतम की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश की जाएगी। -बलदेव सिंह, एसएचओ जूई कलां पुलिस थाना ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed