{"_id":"68658a951da0302630077113","slug":"there-will-be-relief-from-open-drains-preparations-are-being-made-to-lay-a-pipeline-in-10-km-area-at-a-cost-of-25-crores-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136310-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खुले नालों से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ की लागत से 10 किमी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खुले नालों से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ की लागत से 10 किमी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने की तैयारी
Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के दादरी गेट पर गंदगी से अटा नाला।
भिवानी। भले ही इस मानसून में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़े, लेकिन अगले मानसून तक राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद भिवानी ने करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैले खुले बरसाती नालों को कवर करने के लिए पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की है, जिस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वर्क ऑर्डर जारी कर अगस्त से कार्य की शुरुआत होगी।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले खुले नालों में गंदगी जमा होने और बरसाती पानी की निकासी बाधित होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। यही कारण है कि नगर परिषद ने खुली नालियों को आधुनिक पाइपलाइन सिस्टम से बदलने की योजना बनाई है, जिससे मानसून में पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
पाइपलाइन के साथ मैनहोल और चैंबर भी बनेंगे, जिससे नियमित सफाई संभव हो पाएगी। योजना के तहत डिस्पोजल तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चैंबरों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बारिश का पानी कुछ ही मिनटों में बहकर निकल जाए।
विज्ञापन
शहर के इन क्षेत्रों में हैं खुले बरसाती नाले
शहर के नया बाजार, फैंसी चौक, शिक्षा मार्ग, दिनोद गेट, लिबर्टी सिनेमा रोड, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के पीछे का क्षेत्र, दिनोद गेट, पतराम गेट, कृष्णा कॉलोनी, ढाणा रोड क्षेत्र में नगर परिषद के बरसाती नाले हैं। इन क्षेत्रों में वर्तमान में नाले न केवल खुले हैं, बल्कि नियमित सफाई के बाद भी बारिश के चलते गंदगी से दोबारा भर जाते हैं, जिससे जलभराव होता है।
नगर परिषद ने बरसाती नालों की जगह पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू करने के लिए टेंडर करा दिए हैं। वर्क ऑर्डर अगस्त तक जारी होंगे और काम की शुरुआत उसी माह में होगी। यह बरसाती सीजन कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन अगले मानसून तक शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगी। पाइपलाइन सिस्टम में मैनहोल भी बनेंगे, जिससे सफाई आसान होगी।
– भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी