फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be no cleanliness in the city for two days on Diwali, do not spread unnecessary garbage during the festival

Bhiwani News: दिवाली पर दो दिन नहीं होगी शहर में सफाई, त्योहार पर न फैलाएं बेवजह कचरा

Wed, 30 Oct 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
There will be no cleanliness in the city for two days on Diwali, do not spread unnecessary garbage during the festival
भिवानी। दिवाली पर अब दो दिन नगर परिषद सफाई कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में शहरवासी त्योहार पर बेवजह कचरा न फैलाएं। ऐसी अपील भी नगर परिषद की तरफ से की जा रही है। हालांकि डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर के बाजारों में भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। दूरबीन से मचान पर सुरक्षा प्रहरियों का पहरा जारी रहेगा। वहीं बुधवार को छोटी दिवाली पर भी शहर के बाजारों में लोगों की खूब भीड़ जुटी। महालक्ष्मी पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व पूजन सामग्री की खरीद कीं। इस दौरान खील पतासों की स्टॉलों पर भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर पिछले चार दिनों से बाजारों में रौनक के साथ काफी भीड़ भी जुट रही है। छोटी दिवाली पर भी शहर के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों की वजह से जाम की स्थिति बनी वहीं वाहन पार्किंग नहीं होने के कारण शहर के सरकुलर रोड पर भी दिनभर वाहनों का लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने जाने वालों के भी ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को जब्त किया। दिवाली पर वीरवार को प्रदोषकाल में शाम 05:39 बजे से लेकर रात 08:16 बजे तक महालक्ष्मी पूजन होगा। हालांकि इसके बाद भी देर रात तक महालक्ष्मी पूजन का विधान है।
दिवाली पूजन का ये रहेगा शुभ मुहूर्त
दिवाली पर महालक्ष्मी पूजा प्रदोष काल शाम 05:39 से 08:16, वृषभ लग्न शाम 06:28 से 08:24, निशिता काल 11:44 से 12:36, सिंह लग्न 12:58 से 03:16 रात्रि तक होगी। पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि एक नवंबर को अमावस्या तिथि केवल शाम 06:16 बजे तक ही है, इसलिए इस दिन गोवर्धन पूजन होगी। काशी के मान्य पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी, दिन वीरवार 31 अक्टूबर है। इस दिन अमावस्या तिथि शाम के समय 3:52 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन शुक्रवार एक नवंबर को शाम 06:16 पर समाप्त हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को अमावस्या तिथि प्रदोष काल एवं वृष लग्न में न होने के कारण महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को शुभ है। महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न में महालक्ष्मी पूजन करने से लक्ष्मी स्थिर होती हैं।
दूसरे दिन भी बर्तन, सर्राफा बाजार में दिखी खरीदारों की भीड़
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी शहर के बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार के अलावा कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। आभूषणों की खरीदारी के लिए भी आभूषण भंडारों पर महिलाओं की भीड़ जुटी। महिलाओं ने महालक्ष्मी पूजन के लिए चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीद की। वहीं बर्तन बाजार में भी पूजन के लिए अलग से बर्तन खरीद किए गए। इसी तरह घरेलू सामान खरीद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की।
दिवाली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
दिवाली पर वीरवार को शहर के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर के मुख्य बाजारों में होमगार्ड, पुलिस जवानों के अलावा संबंधित पुलिस थानों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संबंधित थानों की पुलिस राइडर और पीसीआर भी अपने इलाके के बाजारों में लगातार गश्त पर रहेंगी। दिवाली पर देर रात तक पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं यातायात पुलिस भी शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगी।

दिवाली का पर्व आपसी प्यार प्रेम और सौहार्द के साथ खुशियों भरा पर्व है। इसे पूरे परिवार के साथ सबके साथ मिलकर मनाना चाहिए। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। त्योहार पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अपराध की आशंका की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article