{"_id":"64f76613339d21b9ad0b15f8","slug":"there-will-be-arrangements-for-three-tier-security-in-rohtak-jail-bhiwani-news-c-21-hsr1027-213011-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक जेल में थ्री टायर सिक्योरिटी की होगी व्यवस्था : रणजीत सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक जेल में थ्री टायर सिक्योरिटी की होगी व्यवस्था : रणजीत सिंह चौटाला
Tue, 05 Sep 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के उर्जा एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल का कॉन्सेप्ट इग्लैंड से शुरू हुआ और वर्तमान में आस्ट्रेलिया की जेलें सबसे बेहतर मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जेलों में भी बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रोहतक की जेल में थ्री टायर सिक्योरिटी की व्यवस्था की जा रही है। जेल मंत्री मंगलवार शाम को भिवानी के नए जिला कारागार परिसर के शुभारंभ पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिला जेल के नए परिसर का शुभारंभ करने के उपरांत बंदियों के लिए कई घोषणाएं कीं। वहीं प्रदेश की जेलों में बेहतर व्यवस्था बनाने के संबंध में भी प्रभावी कदम उठाए जाने की जानकारी दी।
जेलों में नोर्मस के अनुसार रहेंगे कैदी
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व शासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दे रही है। राज्य की जेलों में नोर्मस के अनुसार कैदी रहें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौ स्थानों पर जेल निर्माण करने के अलावा विस्तार का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा नारकोटिक्स को पकड़ने के लिए जेलों में स्नेपर की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
भिवानी जेल की क्षमता 1335 हुई
महानिदेशक जेल मोहम्मद अकील ने कहा कि करीब 12 एकड़ में 29 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से नई जेल का निर्माण किया गया है। नई जेल में बंदियों की क्षमता 774 व्यक्तियों की है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। जेल विस्तारीकरण कार्य में नई जेल परिसर में पांच बैरक पुरुष बंदियों के लिए तथा एक बैरक महिला बंदियों के लिए बनाई गई है। एक पुरुष बैरक की क्षमता 126 की तथा महिला बैरक की क्षमता 114 की है। पहले पुरानी जेल में बंदियों की क्षमता 561 थी, जो अब कुल 1335 की हो गई है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक विशम्बर बाल्मिकी, एमडी पुलिस हाउसिंग आरसी मिश्रा, उपायुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, पूर्व विधायक शशी रंजन परमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक, जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, हर्षवर्धन मान, वृजपाल, सुनील डावर, विनोद चावला, जेल अधीक्षक सेवा सिंह व हरेंद्र सिंह, सुनील सांगवान, प्रिया असीजा, संजय रंगा मौजूद रहे।