फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was catastrophe in the storm, fifty four hundred electric poles were broken including seven power transformers

अंधड़ में मचाई तबाही, सात बिजली ट्रांसफार्मरों सहित पौने चार सौ बिजली पोल टूटे

Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
There was catastrophe in the storm, fifty four hundred electric poles were broken including seven power transformers
There was catastrophe in the storm, fifty four hundred electric poles were broken including seven power transformers - फोटो : Bhiwani
रविवार सुबह आए तेज अंधड़ की वजह से जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में पौने चार सौ बिजली पोल टूट गए। इसी के साथ सात बिजली ट्रांसफार्मर भी एच पोल से नीचे गिर गए। इससे दर्जनों ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई वहीं बिजली निगम को भी पलभर में करीब 16 लाख रुपये की चपत लग गई। निगम कर्मचारियों ने बाधित हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और फिर तेज अंधड़ का सिलसिला शुरू हुआ। करीब चार अंधड़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली पोल और दर्जनों पेड़ टूटने की वजह की सूचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों से आई। निगम अधिकारियों की मानें तो बहल, लोहारू, तोशाम, जुई सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली के पोल और हरे पेड़ टूट गए। शहर में भी सड़कों पर धूल भरे गुब्बार उठे। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वर्जन:::तेज अंधड़ की वजह से निगम को करीब 16 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। भिवानी सर्कल के अंतर्गत जुई, लोहारू, बवानीखेड़ा तोशाम सब डिवीजनों के अलावा चरखी दादरी सब डिवीजनों में अब तक पौने चार सौ से अधिक पोल टूट गए हैं। सात बिजली ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं। प्रभावित इलाकों में आपूर्ति को बहाल किए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक भिवानी सर्कल।
बहल क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अनेक सड़क मार्गों के किनारे खड़े पेड़ सड़क पर जा गिरे जिससे रास्ता बाधित हो गया। हालांकि समाजसेवी लोगों ने जेसीबी की मदद से रविवार दोपहर तक सभी मार्गों से पेड़ हटाकर मार्ग को सही कर दिया।

शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली थी। बाद में हल्की हल्की बूंदाबांदी होती रही। लेकिन, रविवार सुबह होते ही आसमान में धूल चढ़ गई तथा तेज हवाओं ने धूलभरी आंधियों का रूप ले लिया। बहल से निकलने वाले भिवानी रोड, सुरपुरा रोड, राजगढ़ रोड के अलावा अन्य मार्गों पर सड़क के किनारों पर खड़े पेड़ जा गिरे। इससे इन सभी मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बहल युवा एकता संगठन तथा अन्य समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने जेसीबी की मदद से रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया तथा रास्तों को साफ कर दिया। इसके अलावा खेतों में भी आंधी से अनेक जगह पर पेड़ों के गिरने का समाचार मिला है। किसानों ने ट्रेक्टर व अन्य साधनों की मदद से खेतों में गिरे पेड़ों को हटाया। वहीं, तेज आंधी से लोग दिनभर परेशान रहे। धूल लोगों के घरों तक पहुंच गई जिससे लोग पूरा दिन सफाई में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed