फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was a sudden power failure in the OPD at 12 noon and treatment was provided with the help of torch light.

Bhiwani News: दोपहर 12 बजे अचानक ओपीडी में गुल हो गई बिजली तो टॉर्च की रोशनी से उपचार मिला

Sat, 08 Jun 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
There was a sudden power failure in the OPD at 12 noon and treatment was provided with the help of torch light.
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लाइट जाने के बाद फोन की ट्रॉर्च जलाकर महिला का पंजीकरण करती महिला च
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्था भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। ओपीडी में अचानक ही बिजली गुल हो गई तो टॉर्च की रोशनी से मरीजों को उपचार मिला।
विज्ञापन

ओपीडी के गलियारे में भी अंधेरा छा गया, जिससे मरीजों को अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर ही आगे का रास्ता तलाशना पड़ा। वहीं ओपीडी के कमरा नंबर 13 में टीकाकरण के लिए आई गर्भवती महिलाओं की रिकाॅर्ड में एंट्री दर्ज करने के लिए भी हेल्थ वर्कर को मोबाइल की टॉर्च जलानी पड़ी। करीब घंटे भर ओपीडी की लाइट गुल रही, जिससे जबरदस्त उमस भी बनी वहीं मरीजों का दम भी घुटने लगा तो वे ओपीडी से बाहर आकर थोड़ी राहत पाने लगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी हाट लाइन फीडर पर है। लेकिन आंधी की वजह से शहर के कई हिस्सों की लाइट प्रभावित हो गई थी। इसकी वजह से दिनभर बिजली बार बार कटती रही। हालांकि ओपीडी में जनरेटर की व्यवस्था भी कराई हुई हैं, लेकिन इसका संचालन कर्मचारी कभी कभार ही कर पाते हैं। लाइट गुल होने से ओपीडी के चिकित्सकों को भी मरीजों के चेकअप में परेशानी आई वहीं मरीज भी अंधेरे में ही वेटिंग कक्ष के अंदर काफी देर तक बैठ पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ के अलावा कई अन्य चिकित्सकों की ओपीडी और टीकाकरण के कक्ष एवं परामर्श कक्ष भी हैं। इन सभी के अंदर एसी लगे हुए हैं। लेकिन बिजली गुल होने पर इन कमरों के अंदर मरीजों की भीड़ की वजह से जबरदस्त उमस बनती है। क्योंकि ओपीडी में रोजाना ही करीब साढ़े 1200 से 1300 मरीज पहुंच रहे हैं। एक घंटे तक ओपीडी की बिजली गुल रहने से मरीजों में भी अफरा तफरी मची रही वहीं अंधेरा छाने से मरीजों को कुछ दिखाई नहीं दिया तो टॉर्च की रोशनी से की काम चलाया।

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में डीजी सेट काम कर रहा है, लेकिन अचानक बिजली चले जाने पर इस पर ओपीडी, ऑप्रेशन थियेटर के अंदर चल रहे एसी का लोड सहन नहीं हो पाता है। इसलिए ये बंद हो जाता है। हम नागरिक अस्पताल में डीजी सेट से जरूरी सेवाओं की बिजली को जोड़ने की व्यवस्था करा रहे हैं, जल्द ही ये काम पूरा हो जाएगा।
-डॉ. दशरथ राव, प्रधान, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article