फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was a six-hour traffic jam on the circular road during the day due to intermittent rain throughout the night.

Bhiwani News: रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश से दिन सरकुलर रोड पर रही छह घंटे जाम की स्थिति

Fri, 02 Aug 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
There was a six-hour traffic jam on the circular road during the day due to intermittent rain throughout the night.
भिवानी। बुधवार रात भर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे वीरवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में बरसाती पानी जमा हो गया। शहर के सरकुलर रोड पर भी बारिश के चैनल अवरुद्ध होने से सड़क पर पानी जमा हो गया। इसकी वजह से सरकुलर रोड पर दिन में करीब छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। ट्रैफिक पुलिस को भी जाम सुलझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच सरकुलर रोड पर कांवड़ियों के जत्थे भी गुजरे, जिनकी वजह से भी सरकुलर रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बुधवार शाम और रात को करीब 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के दौरान भी डिस्पोजलों पर पानी की निकासी का काम चलता रहा और देर रात तक अधिकारी भी पानी की निकासी की व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

अचानक ही मौसम बदलाव के बाद बुधवार शाम को बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में बरसाती पानी से जलभराव हुआ। वहीं शहर के सरकुलर रोड पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अग्रसेन चौक से महम गेट, झंकार मोड़, हांसी गेट, घंटाघर और दिनोद गेट पर वाहनों का लंबा जाम लगा। वहीं घंटाघर चौक नागरिक अस्पताल के नुक्कड़ पर बरसाती चैनल रुकने से सड़क पर ही जलभराव हो गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सुपर शकर मशीनों ने बरसाती चैनलों के अलावा रुके हुए सीवर लाइनों को खोला। इसके बाद ही उन हिस्सों में बारिश के पानी की निकासी हो पाई। जलभराव के दौरान वाहन भी इनके अंदर से फंस गए। जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

बारिश के दौरान रहा बिजली का लंबा कट
शहर में रात के समय बारिश के दौरान बिजली का भी लंबा कट लगा। कई हिस्सों में बारिश थमने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उड़ने की समस्या का भी निगम कर्मचारी समाधान नहीं कर पाए। ऐसे में लोगों को उमस और गर्मी से बेहाल रहते हुए रात गुजारी।

शहर में वीरवार को शहर के सभी हिस्सों से बारिश के पानी की निकासी करा दी गई है। रातभर बारिश के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से डिस्पोजल पर तैनात रहते हुए पानी की निकासी में लगे रहे हैं। वीरवार सुबह तक सभी हिस्सों में पानी की निकासी हो चुकी थी।
-सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article