फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was a break of eight months due to the movement of villagers on the road project worth Rs. 800 crores.

Bhiwani News: 800 करोड़ की सड़क परियोजना पर ग्रामीणों के आंदोलन से लगा आठ माह से ब्रेक

Tue, 10 Dec 2024 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
There was a break of eight months due to the movement of villagers on the road project worth Rs. 800 crores.
​भिवानी से हांसी निर्माणाधीन मार्ग। 
भिवानी। भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण की करीब 800 करोड़ की विकास परियोजना पर ग्रामीणों के आंदोलन के चलते आठ माह से ब्रेक लगा है। चार किलोमीटर दायरे में निर्माण काम भी बंद पड़ा है। हालांकि भिवानी-हांसी मार्ग पर 43 किलोमीटर दायरे में मार्ग को फोरलेन किया जाना है। एचएच-48बी पर फोरलेन कार्य के चलते साढ़े 15 हजार हरे पेड़ों पर भी आरी चल चुकी है। इस सड़क परियोजना पर साल भर में फिलहाल 50 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। जबकि दिसंबर 2025 तक इसे पूरा किए जाने की डेडलाइन भी तय की हुई है।
विज्ञापन


एचएच-48बी पर भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से लेकर हांसी शहर की सुंदर ब्रांच नहर पुलिया तक करीब 43 किलोमीटर दायरे में मार्ग को फोरलेन किए जाने का काम करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। करीब 800 करोड़ की इस सड़क परियोजना में सड़क के दोनों तरफ साढ़े 15 हजार हरे पेड़ों पर भी वन विभाग की आरी चल चुकी है। पिछले आठ माह से गांव बड़सी के ग्रामीण सर्विस रोड सहित कई अन्य मांगों को लेकर अड़े हैं, जिसकी वजह से करीब चार किलोमीटर दायरे में मार्ग के फोरलेन का काम बंद पड़ा है। हालांकि विभागीय अधिकारी इस कार्य की अड़चन को दूर करने के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीण भी अपनी मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


हालांकि अन्य हिस्सों में फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है। फोरलेन के रास्ते में दो जगह रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। अगर ग्रामीणों के आंदोलन की वजह से रुका हुआ काम शुरू नहीं हुआ तो इस परियोजना के तय समय में पुरा होने पर भी संकट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed