फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There should be a high-level inquiry into the Dadam accident : Kiran Choudhary

डाडम हादसे की होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच : किरण चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
There should be a high-level inquiry into the Dadam accident : Kiran Choudhary
डाडम पहाड़ का जायजा लेने पहुंची काग्रेंस विधायक किरण चौधरी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पूर्व मंत्री एवं तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने प्रदेश भर में खनन में हो रही अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डाडम हादसे के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी डाडम पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और नियमानुसार खनन कार्य की मांग की।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि वे इस खनन क्षेत्र से लंबे समय से विधायक हैं। बार-बार विधानसभा पटल पर यहां खनन कार्य में हो रही अनियमितताओं की मांग उठाती रहीं। उचित जांच के अभाव में अनियमिताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डाडम हादसे की सच्चाई तभी सामने आएगी जब सैटेलाइट के माध्यम से पूरे क्षेत्र की जांच हो। फिर चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

नियमानुसार खनन करने की मांग
किरण चौधरी ने कहा कि इस खनन क्षेत्र से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग एक लाख लोग जुड़े हुए हैं, ऐसे में दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई के साथ ही खनन कार्य खनन कार्य नियमों के अनुसार शुरू किया जाना चाहिए और किसी भी अनियमितता पर तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए। किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि न केवल डाडम, बल्कि राज्य में अन्य जगहों खानक, दादरी, यमुनानगर, फरीदाबाद हर जगह पर खनन संबंधी अनियमितताएं हो रही हैं। जिन पर संज्ञान लिया जाना चाहिए। पूरे अरावली क्षेत्र में इस प्रकार का खनन कार्य हो रहा है, ऐसे में एरियल तरीके से खनन कार्यों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच सालों से लगातार अरावली के संरक्षण के बारे में आवाज उठाती रही हैं, लेकिन सरकार ने इस ओर पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं। जब तक अरावली शृंखलाओं का सही तरीके से संरक्षण नहीं होगा, तब तक पर्यावरण को नहीं बचाया जा सकता। प्रदेश सरकार किसानों का निरंतर शोषण कर रही है। बाढड़ा क्षेत्र में तो किसानों को उनकी फसलों का 2020 तक का भी मुआवजा नहीं मिल पाया है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश के 5100 साक्षर प्रेरकों को कौशल रोजगार निगम में शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साक्षर प्रेरकों ने 2012 से 2017 तक प्रौढ़ शिक्षा व स्वच्छता अभियान में कार्य किया था। इसमें 60 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भी पूरी तरह से विफल हो चुकी है। इस अवसर पर अमर सिंह हालुवासिया, रामप्रताप शर्मा, कृष्ण लेघां, हरि सिंह सांगवान, शीशराम मेचू, राजू मान, शीशराम चेयरमैन, परमजीत मड्डू, देवराज महता, विजय खोरड़ा, रविंद्र खरे, दिलबाग निमड़ी, सविता मान, अमन तंवर राघव, अजीत फोगाट, रणधीर घिकाड़ा भी उनके साथ थे।
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने लिया डाडम पहाड़ी क्षेत्र का जायजा
तोशाम। पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी शुक्रवार को डाडम पहाड़ी में पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। किरण चौधरी पहाड़ में हुए हादसे में मृतक बागनवाला निवासी विजेंद्र के घर भी शोक व्यक्त करने पहुंचीं और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
किरण चौधरी सबसे पहले गांव बागनवाला में मृतक विजेंद्र के घर पहुंची और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद किरण चौधरी डाडम पहाड़ी में घटनास्थल पर पहुंचीं और खनन क्षेत्र का जायजा लिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि पांच साल से वे इस मुद्दे को उठाती रही हैं। मीडिया से लेकर विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुकी हूं, किस तरह से अरावली क्षेत्र में खनन हो रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि घटनास्थल की जगह देखी है, जहां घटना हुई है इसके दोनों ओर वन क्षेत्र है। यह बात समझ से परे है कि किस तरह से बीच का क्षेत्र खनन का हिस्सा है।
पीएम की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए चूक : किरण
एक सवाल के जवाब में किरण चौधरी ने कहां की पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई है। इसकी जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

क्रशर मालिकों ने सौंपा ज्ञापन
इस दौरान क्रेशर एसोसिएशन ने किरण चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्रशर एसोसिएशन ने कहा कि लोगों का रोजगार बचना चाहिए, खनन बंद होने से लोगों का रोजगार चला जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, वजीर डाडम, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा, जयप्रकाश हसानिया आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed