{"_id":"688a7172d0055f4c2d07df28","slug":"there-is-no-phc-or-delivery-facility-in-saye-villagers-anger-flared-up-in-dcs-court-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137527-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सैय में न पीएचसी न डिलीवरी की सुविधा डीसी दरबार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सैय में न पीएचसी न डिलीवरी की सुविधा डीसी दरबार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश
Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
गांव सैय के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में लोगों
भिवानी। गांव सैय में मंगलवार को आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्याओं का खुलकर दर्द बयां किया। शहीद दलीप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगाए गए इस जनता दरबार में डीसी साहिल गुप्ता ने जब ग्रामीणों से उनकी शिकायतें पूछी तो लोगों ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं तक नहीं हैं, डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं जिससे गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खेल स्टेडियम के लिए जमीन दी जा चुकी है लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। गांव चांग से स्पेशल लाइन डाली गई है लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया। बिजली निगम द्वारा खंभे तो लगाए जा चुके हैं मगर तार नहीं डाले गए हैं।
ग्राम पंचायत की ओर से फूल कुमार ने गांव की कई अहम समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। इनमें पर्याप्त बिजली आपूर्ति, पीएचसी की स्थापना, महिलाओं के लिए डिलीवरी सुविधा, खेल स्टेडियम निर्माण, बैंक शाखा की स्थापना, स्कूल में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों की भर्ती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, तथा स्कूल के मैदान में मिट्टी भराई शामिल थीं।
विज्ञापन
ग्रामीण धर्मपाल ने बताया कि उनकी बस्ती में काफी समय से पोल लगे हैं लेकिन लाइन न होने के कारण अनेक परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने धानकान चौपाल के अधूरे कार्य, मकान निर्माण में सहायता, पानी निकासी, और इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग भी रखी।
डीसी साहिल गुप्ता ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सिर्फ आश्वासन नहीं, समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों से जवाब भी तलब किया। कार्यक्रम में प्रवर पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह और अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डीसी व अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं वहीं खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन, महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन उड़ाकर नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण देकर ‘ड्रोन दीदी’ बना रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
उल्लास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग द्वारा बुजुर्गों को साक्षर बनाने की उल्लास योजना के तहत बेहतर कार्य करने वालों को डीसी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने योजना की जानकारी दी। सिविल सर्जन ने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा कि लिंग जांच की सूचना देने पर 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहीद दलीप सिंह की पुत्री को डीसी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।