फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is a risk of disease on Guar crop, Agriculture Officer inspected the fields

Bhiwani News: ग्वार की फसल पर रोग का खतरा, कृषि अधिकारी ने किया खेतों का निरीक्षण

Sat, 02 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
There is a risk of disease on Guar crop, Agriculture Officer inspected the fields
लोहारू के खेत में फसलों का निरीक्षण करते कृषि तकनीकी प्रबंधक विजय भूंगला।
लोहारू। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते फसलों पर रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक विजय भूंगला ने शनिवार को लोहारू क्षेत्र के खेतों का दौरा कर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों को समय पर दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिक वर्षा के चलते विशेषकर ग्वार की फसल में बैक्टीरिया जनित रोग फैलने की संभावना बढ़ जाती है। यह रोग पत्तों को काला कर देता है और यदि समय रहते उपचार न किया जाए तो पूरी फसल नष्ट हो सकती है। ऐसे में किसान कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (सीओसी) 500 ग्राम और स्ट्रैप्टोसाइक्लिन 30 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन

विजय भूंगला ने बताया कि ग्वार की फसल में हरा तेला लगने की आशंका भी बनी हुई है। इसकी पहचान यह है कि पत्ते किनारों से पीले पड़ने लगते हैं। रोकथाम के लिए डाइमेथोएट 30 ईसी (रोगोर) या थायो मैक्सिम 40 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मौसम के मिजाज को देखते हुए सजग रहें और समय रहते फसलों की जांच और दवा का प्रयोग करें, ताकि उनकी महीनों की मेहनत खराब न हो। क्षेत्र में ग्वार के साथ-साथ कपास और बाजरे की फसलें भी अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन लगातार बारिश इन पर भी असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed