फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There are no XEN and SDO, contractors refuse to work due to pending payments.

Bhiwani News: नहीं हैं एक्सईएन व एसडीओ, भुगतान अटकने से ठेकेदारों का काम से इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
There are no XEN and SDO, contractors refuse to work due to pending payments.
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्यालय। 
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की शहरी सीवरेज शाखा इन दिनों विकट दौर से गुजर रही है। विभाग में कार्यकारी अभियंता और एसडीओ के पद रिक्त होने के कारण ठेकेदारों ने बकाया बिलों का भुगतान अटकने का हवाला देकर काम कराने से इन्कार कर दिया है, जिससे शहर की सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहरी सीवरेज के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत को विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का फोन नहीं उठाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं एसडीओ लंबे अवकाश पर चले गए हैं जिसके कारण भिवानी में यह पद खाली पड़ा है। ऐसी स्थिति में तोशाम के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ को भिवानी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है लेकिन इसके बावजूद विभाग से जुड़े ठेकेदारों ने काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के भीतर करीब 25 से अधिक स्थानों पर रोजाना सीवर ठप होने और सड़कों पर गंदा पानी फैलने की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि विभाग के कनिष्ठ अभियंता संबंधित इलाकों में अपने स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों के अभाव में शहरी दायरे में सीवर लाइन से जुड़े कार्य अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय ठेकेदारों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते अपने बकाया बिलों की राशि का भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए काम बंद कर दिया है। यही स्थिति शहरी पेयजल शाखा की भी है। शहरी पेयजल शाखा में सिवानी के कार्यकारी अभियंता कपिल देव को भिवानी डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक-एक अधिकारी के पास दो से तीन स्थानों का अतिरिक्त कार्यभार होने से व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed