फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There are less examination chairs in the OPD of the dentist, people have to wait for hours

Bhiwani News: दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जांच चेयर कम, करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
There are less examination chairs in the OPD of the dentist, people have to wait for hours
नागरिक अस्पताल में डेंटल चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे  मरीज। 
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल में चल रही दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सुविधाओं को तरस रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 150 मरीज अपने दांतों की जांच करवाने के लिए आते हैं। लेकिन ओपीडी में मरीजों की जांच करने के लिए पांच चेयर लगाई गई हैं। इसमें से दो चेयर को कंडम घोषित कर दिया है। लेकिन कंडम घोषित करने के बावजूद भी नई चेयर डेंटल ओपीडी में नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नागरिक अस्पताल से सभी ओपीडी पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दी गई हैं। लेकिन डेंटल ओपीडी फिलहाल नागरिक अस्पताल में ही चल रही है। इस कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में पानी की कमी भी चल रही है। बता दें कि शुभारंभ किए बिना ही नागरिक अस्पताल की ओपीडी को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

लेकिन डेंटल ओपीडी अभी नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रही है। पुराने भवन में मरीजों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 150 मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं। लेकिन पांच में से दो चेयर कंडम होने के कारण चिकित्सकों को भी कार्य करने में परेशानी आ रही है। इस कारण मरीजों को भी अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ओपीडी में पीने के पानी की भी कमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतों की सफाई में भी लगभग तीस मिनट से एक घंटा तक का समय लग जाता है
-नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच चेयर की कमी के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। अगर पांचों चेयर सुचारू रूप से कार्य करती हैं तो चिकित्सकों को भी जांच करने में आसानी होती है। वहीं मरीजों को भी अपनी बारी आने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डेंटल की जांच व इलाज करने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में अगर तीनों चेयर बुक है तो अगले मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। मरीजों के दांतों की सफाई में भी लगभग तीस मिनट से एक घंटा तक का समय लग जाता है। इसके अलावा अगर दांतों की आरसीटी करनी पड़ती है तो उसमें भी समय लगता है। इस कारण मरीजों को ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ता है।


डेंटल ओपीडी अभी नागरिक अस्पताल में चल रही है। आदेश आने पर इसे भी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं ओपीडी में डेंटल स्टाफ पूरा है। तीन चेयरों पर मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
--डॉ. बलवान सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed