फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft, three thief arrested, police

दानपात्र से चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
theft, three thief arrested, police
भिवानी। सदर पुलिस की टीम ने मुंढाल के बाबा दातना पीर मजार के दानपात्र से पैसे चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 50 हजार रुपये की नकदी और एक स्वीफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी पर पहले से ही 18 केस दर्ज हैं, जबकि दूसरे पर तीन और तीसरे आरोपी पर दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिवकेश हल्का पटवारी ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुंढाल के बाबा दातना पीर मजार पर रखवाली के लिए चौकीदार तैनात किया हुआ है। चौकीदार ने शिवकेश को बताया था कि एक मई की रात को मजार के गेट का ताला तोड़कर चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। इस संबंध में सदर पुलिस ने दानपात्र चोरी का केस दर्ज किया था। सदर पुलिस के अंतर्गत आने वाली मुंढाल पुलिस चौकी के सिपाही जोगेंद्र पाल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नरेंद्र उर्फ बच्ची वासी सिंघवा खास, राजा वासी महम व साहिल वासी पारस वाला मोहल्ला महम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से दानपात्र से चोरी की गई 50 हजार रुपये की नकदी व एक स्वीफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में पहले से 18 केस दर्ज हैं। जिनमें चोरी, शस्त्र अधिनियम, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी व हत्या के मामले शामिल हैं। जबकि आरोपी राजा के खिलाफ चोरी के दो केस थाना महम में दर्ज हैं। जबकि सदर भिवानी में चोरी का एक केस दर्ज है। आरोपी साहिल के खिलाफ महम थाना में चोरी का एक केस व सदर थाना भिवानी में चोरी का एक केस दर्ज है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से नरेंद्र उर्फ बच्ची को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। जबकि राजा व साहिल का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी नरेंद्र उर्फ बच्ची पर केस दर्ज
1. 16 जनवरी 1999 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम में दर्ज है।
2. एक फरवरी 2001 धारा 394, 397, व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना जुलाना में दर्ज है।
3. नौ मई 1998 धारा 457 ,380 थाना सदर हांसी में दर्ज है।
4. 18 अप्रैल 1998 धारा 453, 380 थाना शहर हांसी में दर्ज है।
5. 22 अक्तूबर 2010 धारा 457, 380 थाना महम जिला रोहतक में दर्ज है।
6. आठ मार्च 2015 धारा 457, 380 थाना नारनौंद में दर्ज है।
7. 27 जून 2015 धारा 356, 511 थाना महम जिला रोहतक में दर्ज है।
8. छह सितंबर 2015 धारा 364, 341 थाना महम जिला रोहतक में दर्ज है।
9. 23 मई 2016 धारा 307 ,34,25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना नारनौंद में दर्ज है।
10. 23 मार्च 2016 धारा 307, 387, 34,25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस थाना सदर भिवानी में दर्ज है।
11. 23 मई 2016 धारा 285, 506, 34 व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम में केस दर्ज है।
12. एक अप्रैल 2017 धारा 25 अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
13. 31 मार्च 2017 धारा 279, 336,337 के तहत केस थाना शहर भिवानी में दर्ज है।
14. आठ जुलाई 2017 धारा 323, 506, 34 364, 356,376 के तहत केस थाना महम में दर्ज है।
15. 18 अप्रैल 2019 धारा 346, 302, 201,34/ एससी एसटी एक्ट के तहत केस थाना महम में दर्ज है।
16. 22 अक्तूबर 2010 धारा 302, 201, एससी एसटी एक्ट के तहत केस थाना बांस में दर्ज है।
17. 30 मार्च 2015 धारा 457, 380 ,511 के तहत केस थाना बास में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed