{"_id":"6835f48e66004e29900f4f68","slug":"theft-in-two-shops-400-meters-away-from-the-police-station-theft-of-cash-led-and-ice-cream-packets-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134649-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस थाने से 400 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, नकदी से लेकर एलईडी और आइसक्रीम पैकेट पर साफ किया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस थाने से 400 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, नकदी से लेकर एलईडी और आइसक्रीम पैकेट पर साफ किया हाथ
Tue, 27 May 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 27 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा उखाड़े गए सीसीटीवी कैमरे।
भिवानी। सिवानी के पुलिस थाने से 400 मीटर दूर और पुराने बस स्टैंड के पास सोमवार रात पीर बाबा वाली गली में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े दिए। वहीं दुकानों से नकदी से लेकर एलईडी और आइसक्रीम पैकेट पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले चोरों ने कश्मीरी ड्राई फ्रूट एंड जूस कॉर्नर का शटर उखाड़ा और वहां से गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही दुकान से आइसक्रीम के डिब्बे और कुल्फियां भी ले गए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित उत्तराखंड बेकरी को निशाना बनाया। यहां से भी गल्ले की नकदी चुराने के साथ-साथ केक, बिस्कुट, एक एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे और कैमरे का रिकॉर्डिंग बॉक्स तक उठा ले गए।
बेकरी संचालक अनिल सिंह तथा जूस कॉर्नर संचालक मुकेश ने सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस महज कागजी कार्रवाई तक सीमित होकर रह गई है। थाने से इतनी नजदीक चोरी की यह घटना पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद