फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theft in a rented house

Bhiwani News: किराये के बंद पड़े मकान में चोरी

Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Theft in a rented house
भिवानी। शहर के कोंट रोड डॉग फार्म के समीप किराये पर लिए एक बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात हो गई। परिवार ताऊ का देहांत होने की वजह से गांव में गया था। परिवार जब लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई शिकायत में दरियापुर निवासी सचिन ने बताया कि कोंट रोड डॉग फार्म के समीप उसने पवन शर्मा का मकान किराये पर लिया हुआ है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ का निधन हो गया था। जिसके चलते उसका परिवार 29 दिसंबर से गांव में गया हुआ था। उसका परिवार मंगलवार को वापस लौटा तो ताले टूटे मिले। चोर घर के अंदर से दो जोड़ी चांदी की पाॅजेब, तीन चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी बच्चों के कुंडल, एक गैस सिलिंडर और एक म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed