{"_id":"5d51b6868ebc3e6d1b7402b4","slug":"theft-bhiwani-news-rtk511483164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, दो के ताले तोड़ तीन लाख की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, दो के ताले तोड़ तीन लाख की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंज मोहल्ला में एक दुकानदार और सेवा नगर में रिटायर्ड लैब अटेंडेंट के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दोनों जगह ताले तोड़कर करीब तीन लाख की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। दुकानदार के परिवार के सदस्य धार्मिक स्थल मेहंदी पुर गए थे तो रिटायर्ड लैब अटेंडेंट अपनी पत्नी के साथ गांव में गया था। दोनों जगह पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
35 मिनट में की दुकानदार के घर चोरी
चोरों ने रामगंज मोहल्ला में दुकानदार नितिन के मकान को निशाना बनाया। नितिन के माता-पिता और पत्नी, बच्चे शनिवर को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को गए थे। नितिन के पिता राजेंद्र ने बताया कि घर पर उसका बेटा नितिन अकेला था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में चला गया। रात करीब 02:35 पर उनकी ट्रेन भिवानी पहुंचे। नितिन दोस्त की पार्टी से सीधे उन्हें लेने रेलवे स्टेशन चला गया। जब वे करीब पौने तीन बजे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों से करीब 60 हजार की नकदी, सोने की चेन, सोने के मोती, 10 नोज-पिन, दो अंगूठी, चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। उनके सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी देखे तो रात 01:15 पर तीन युवक गली में आते-जाते नजर आए है। 1:33 पर दो युवक बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर निगाह रखे थे और एक अंदर घुसा था। फुटेज में चेहरे स्पष्ट नहीं है।
गांव गए थे रिटायर्ड लैब अटेंडेंट, घर में चोरी
रिटायर्ड लैब अटेंडेंट उमेद सिंह पत्नी के साथ अपने गांव हिसाद जिले के पुट्ठी मंगल गए थे। उनके लड़के नरेश ने बताया कि वह बरामदे में सो रहा था। तबीयत खराब होने के कारण सामने बने दूसरे मकान के कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठे तो देखा कि पिता जी वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर यहां रखा बैग व अन्य सामान चेरी कर ले गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, दो चांदी के हार, 14-15 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के लिए भी घंटों इंतजार
उमेद सिंह और नरेश कुमार ने बताया कि चोर एटीएम भी चोरी कर ले गए। आज सरकारी अवकाश है तो बैंक बंद है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से एटीएम बंद कराने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। अब उन्हें चिंता है कि कहीं एटीएम का भी मिस यूज न हो जाए। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की सूचना दी थी। 10 बजे पुलिस कर्मी आए थे। उस समय बताया था कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट आएगा। दोपहर तक भी कोई नहीं आया। अब न तो देख सकते है कि क्या-क्या चोरी हुआ। पुलिस कर्मचारियों के कहने पर कमरा बंद कर रखा है।
चोरी के मामले सामने आए है। जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए।
सतबीर सिंह, एसएचओ
शहर थाना