{"_id":"6244b126d69c164e3c0556da","slug":"the-youths-were-climbing-the-walls-making-slips-in-the-school-bus-the-elderly-up-to-70-years-old-so-the-exam-was-canceled-bhiwani-news-hsr627913962","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर चढ़े थे युवा, स्कूल बस में पर्ची बना रहे थे 70 साल तक के बुजुर्ग, इसलिए की परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर चढ़े थे युवा, स्कूल बस में पर्ची बना रहे थे 70 साल तक के बुजुर्ग, इसलिए की परीक्षा रद्द
विज्ञापन
मंढोली कलां के परीक्षा केंद्र के बाहर स्कूल बस में निरीक्षण कर बाहर आते हरियाणा विद्यालय शिक्षा
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। दीवारों पर युवा चढ़े थे तो परीक्षा केंद्र के बाहर एक स्कूल बस में 15 से 20 लोग बैठकर नकल कराने के लिए पर्चियां बना रहे थे। मोबाइल में प्रश्नपत्र था। यह नजारा बुधवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की हिंदी परीक्षा के बहल के गांव मंढोली कलां में बने केंद्र का था।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने वहां औचक निरीक्षण कर स्कूल बस से भारी मात्रा में पर्चियां, उत्तर कुंजियां बरामद कीं। उन्होंने स्कूल के पास से तीन युवाओं से मोबाइल भी जब्त किए, जिन्हें केंद्र अधीक्षक को सौंप दिया। साथ ही इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही परीक्षा केंद्र भी बहल शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
दूसरी ओर, मामले में परीक्षा केंद्र अधीक्षक कैलाश धनखड़ का कहना है कि केंद्र के बाहर उन्हें नहीं पता क्या हो रहा था, लेकिन अंदर परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी। बोर्ड चेयरमैन को निरीक्षण में केंद्र के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। यहां न किसी परीक्षार्थी का यूएमसी दर्ज हुआ और न ही कोई शिक्षक अपनी ड्यूटी में लापरवाही करते मिला। बाहर से लाकर तीन मोबाइल फोन दिए गए थे, जिनकी शिकायत पुलिस थाने में दी है।
विज्ञापन
भिवानी जिले में बहल कस्बे के गांव मंढोली कलां में बुधवार को हिंदी परीक्षा के दौरान परीक्षा रद्द करने और सेंटर शिफ्ट किए जाने पर विवाद मचा है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढोली कलां में दो परीक्षा केंद्र बी-1 और बी-2 बनाए गए थे। बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह यहां निरीक्षण करने पहुंचे तो केंद्र के बाहर काफी अनियमितताएं थीं। छतों, दीवारों पर युवा नकल कराने के लिए चढ़े थे तो स्कूल के बाहर खड़ी एक स्कूल बस में ही 15 से 20 लोग बैठकर नकल कराने के लिए पर्चियां बना रहे थे, जिनमें कुछ 70 वर्ष की आयु के बुजुर्ग भी थे। बोर्ड चेयरमैन स्वयं इस स्कूल बस में गए और वहां मौजूद लोगों से पर्चियां बरामद कीं। इसका बाकायदा वीडियो भी बनाया गया है। दीवारों पर चढ़े युवाओं का भी वीडियो बनाया गया। बोर्ड चेयरमैन टीम ने तीन मोबाइल भी जब्त किए, जिन्हें केंद्र अधीक्षक को सौंपते हुए पुलिस में शिकायत देने की बात कहीं गई।
केंद्र के अंदर नहीं थी कोई अनियमितता
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढोली कलां में बने परीक्षा केंद्र बी-2 के केंद्र अधीक्षक कैलाश धनखड़ ने कहा कि चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने निरीक्षण किया था। उससे पहले एसडीएम उड़नदस्ता आया था। अंदर शांतिपूर्वक परीक्षा चल रही थी। बोर्ड चेयरमैन बाहर से तीन मोबाइल लेकर आए और मुझे देकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहां। पहले मैंने मना किया और कहा कि मेरे सेंटर में न तो आपत्तिजनक सामग्री मिली और न कोई यूएमसी दर्ज किया है। न स्टाफ ने कोताही बरती है तो यह मेरा मामला नहीं बनता। इसके बाद पर बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि आप लिख रहे हो या नहीं, जिस पर मैंने एसएचओ बहल को मोबाइल फोन के संबंध में शिकायत दी है और मोबाइल सौंप दिए हैं।
नकल की पर्चियों से बोरी भर गई
केंद्र के पास से इतनी नकल की पर्चियां मिली की एक बोरी भर गई। बाहर बहुत ज्यादा हस्तक्षेप था। जिस कारण परीक्षा रद्द कर दी है और परीक्षा केंद्र को बहल शिफ्ट किया गया है।
- प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
जांच की जा रही है
केंद्र अधीक्षक कैलाश धनखड़ ने लिखित शिकायत और तीन मोबाइल दिए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही पता लगेगा कि मोबाइल में क्या है, क्या नहीं।
- हरिओम, एसएचओ बहल थाना।