फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The youth were made to take an oath not to consume drugs

Bhiwani News: युवाओं को नशे न करने की शपथ दिलवाई

Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The youth were made to take an oath not to consume drugs
भिवानी में भगवान परशुराम की जयंती पर मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक  को सम्मानित करते आयोजक।
भिवानी। ब्राह्मण सेना के प्रदेशाध्यक्ष व व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक के नेतृत्व में बैंक काॅलोनी में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान सत्यनारायण कौशिक ने युवाओं को नशे न करने की शपथ दिलवाई और भगवान परशुराम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जेपी कौशिक ने पशु-पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था कर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को नई दिशा देने का काम किया था। हमें भगवान परशुराम के सपनों को साकार करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर पवन शर्मा, विवेक कौशिक, शिवम कौशिक, राहुल शर्मा, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, सत्यव्रत शर्मा, अतुल कुमार, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन



गांव खरक कला में भगवान परशुराम को किया याद
भिवानी। गांव खरक कलां में भगवान परशुराम की जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता मोनू वशिष्ठ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को नई दिशा देने का काम किया था। हम सब को मिलकर भगवान परशुराम के सपनों को साकार करना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर वीरेंद्र खरकिया, मोनू वशिष्ट, अमित परमार, सोनू जांगड़ा मौजूद थे।

जिला बार सभागार में मनाई भगवान परशुराम जयंती


भिवानी। बार सभागार में जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान के नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बार के सभी अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम की तस्वीर को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी दिखाई राह पर चलने का प्रण लिया।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर व सचिव विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। ऐसी मान्यता है कि वो आज भी धरती पर सूक्ष्म रूप से विराजमान है वे चिरंजीवी हैं। सभी अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम जयघोष के नारे लगाए। इस अवसर पर सभी अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed