फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young man committed suicide by hanging himself at home, he was mentally disturbed.

Bhiwani News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself at home, he was mentally disturbed.
भिवानी। शहर के टाईयान पाना स्थित सोमवारी माता मंदिर क्षेत्र निवासी एक युवक ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। युवक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। घटना वीरवार शाम की है। सूचना मिलने पर जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। घटना के समय युवक का परिवार उसकी मामी के निधन पर शोक जताने गया हुआ था। युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

टाईयान पाना निवासी 27 वर्षीय सूरज की करीब नौ माह पहले चेतन से शादी हुई थी। सूरज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। वीरवार सुबह परिवार मामी के निधन पर शोक जताने गया था उस दौरान सूरज घर पर अकेला था। शाम को परिजन लौटे तो सूरज पंखे से लटका मिला। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी आजाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक की पत्नी चेतन के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed