फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young generation should adopt the ideals of Lord Parshuram in their lives: Kartikeya Sharma

युवा पीढ़ी भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में करें धारण : कार्तिकेय शर्मा

Mon, 31 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The young generation should adopt the ideals of Lord Parshuram in their lives: Kartikeya Sharma
गांव लोहानी में आयोजित भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सदस्य कार्तिके
जूई। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को सत्य और न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विशेषकर युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
विज्ञापन

राज्यसभा कार्तिकेय शर्मा रविवार को गांव लोहानी में भगवान श्री परशुराम शर्मा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी भी उपस्थित थे। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन पराक्रम त्याग के साथ-साथ ज्ञान के महत्व की शिक्षा देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि गांव लोहानी में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा बहुत ही उपयुक्त जगह बस स्टैंड के पास स्थापित की गई है। यहां से गुजरने वाले हर राहगीर को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक महान ऋषि और योद्धा थे, जिन्हें हिंदू धर्म में बहुत सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed