फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The workers remained on strike for the third day as well, heaps of garbage in the city

तीसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे, शहर में लगे कचरे की ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The workers remained on strike for the third day as well, heaps of garbage in the city
भिवानी। अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण कंपनी के कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव आ गया, जिसके कारण सफाई करते हुए उनके पसीने छुट गए। शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। वहीं नप सफाई कर्मचारियों ने नप कार्यालय के बाहर प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी 23 अक्तूबर को शहर में काला झंडा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर है, क्योंकि दीपावली का त्यौहार पर सफाई बहुत जरूरी है। शहर में रोजाना करीब 100 टन कचरा निकल रहा है। जबकि कंपनी कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठान कर रहे हैं, मगर फिर भी शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर ही अधिकतर ठोस व गीला कचरा डाला जा रहा है। शनिवार को धनतेरस पर भी बाजारों में भीड़ उमड़ेगी और मुख्य मार्गों पर भी वाहनों का दबाव रहेगा। ऐसे में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि कर्मचारी 23 अक्तूबर को शहर में काला झंडा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उनके संघर्ष का असल ट्रेलर आदमपुर उपचुनाव में दिखेगा। इस अवसर पर जितेंद्र, राजकुमार, बलवंत, नरेश, कविता, सुनील, सुरेश कुमार, मालती, द्रोपदी, रेखा, बाला, मनीषा, राजवंती, शीला, मुकेश, कमल किशोर,कुलबीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed