{"_id":"6686f380ae2e6d30ba024044","slug":"the-work-of-redevelopment-of-bhiwani-station-under-amrit-bharat-station-scheme-will-be-completed-soon-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119666-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शीघ्र होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शीघ्र होगा पूरा
Fri, 05 Jul 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन का बाहरी दृश्य।
भिवानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। प्रथम चरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह बात उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताई।
उन्होंने कहा कि भिवानी स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपाइयां वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य अंतिम चरण में है और लगभग 85 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
उन्होंने बताया कि लगभग 17 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यों के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। स्टेशन के प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। भिवानी स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये है। साथ ही 1.16 करोड़ की लागत से लिफ्ट भी लगाई जाएगी। संवाद