फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The work of construction of unpaved streets started by breaking coconuts.

Bhiwani News: नारियल फोड़कर करवाया कच्ची गलियों के निर्माण का काम शुरू

Sat, 08 Feb 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
The work of construction of unpaved streets started by breaking coconuts.
नारियल फोड़कर कच्ची गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप। 
भिवानी। शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। तमाम कच्ची गलियों को पक्का करवाए जाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने वार्ड संख्या 8 में नारियल फोड़कर कच्ची गली को पक्का करवाए जाने के कार्य का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों का नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने मुंह मीठा करवाया। उसके बाद गली को पक्का करने का काम शुरू हुआ। इस दौरान पार्षद संदीप तंवर, सूर्या तंवर, हर्षदीप, राजपाल पीटीआई, नाहर सिंह व अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


नगर परिषद के अभी तक शहर में करीब पौने दो सौ गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से सवा सौ गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी करीब 50 गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही पार्षदों से उनके इलाके की कच्ची गलियों की सूची मांगी जा रही है। ताकि इन गलियों को भी बारिश का सीजन आने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत सभी प्रवेश मार्गों के डिवाइडरों पर पाम के पौधे लगाए जा चुके है। फुटपाथों का भी सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। सभी गलियों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर की सौंदर्यीकरण को पंख लग जाएंगे।

----------

धन की नहीं कमी, शहर को साफ व सुंदर बनाया जाएगा : भवानी प्रताप सिंह

नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की किसी भी क्षेत्र की कोई गली कच्ची नहीं रहेगी। धन की नहीं कमी, शहर को साफ व सुंदर बनाया जाएगा। शहर की सभी गलियों को पक्का करवाए जाने के बाद सौंदर्यीकरण को पंख लग जाएंगे। साथ ही स्वच्छता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब सवा सौ गलियों का कार्य पूरा करवाया जा चुका है। 70-75 गलियों के निर्माण कार्य जारी है। कुछ के टेंडर किए जा रहे है। जिनकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed