फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The woman hanged herself with a chunni in the locked courtyard in front of her son's room.

Bhiwani News: बेटे के कक्ष के आगे कुंडी लगा आंगन में चुन्नी से महिला ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself with a chunni in the locked courtyard in front of her son's room.
भिवानी। शहर के शांति नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने घर के आंगन में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मंगलवार सुबह पांच बजे उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दिए बयान में शांति नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 42 वर्षीय महिला ने सोमवार रात को घर के आंगन में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला दो बच्चों की मां थी। उसका एक बेटा सेना में है जबकि दूसरा घर पर रहता है। सोमवार रात को उसका छोटा बेटा सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान बेटे के कक्ष के बाहर मां ने कुंडी लगा दी और खुद अपनी चुन्नी से आंगन में फंदा लगाकर फंदे पर झूल गई। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के जांच अधिकारी सोमबीर ने बताया कि मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोस की दो महिलाओं ने की मारपीट, केस दर्ज
भिवानी। गांव हालुवास में पड़ोस की दो महिलाओं ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं इस संबंध में सदर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी सोनिया ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। वह अपने घर की छत पर सुबह नौ बजे कपड़े सूखा रही थी कि इसी दौरान पड़ोस की महिला पुष्पा और सुनीता ने उसके घर के अंदर घुसकर उसके साथ गाली गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिलाओं ने उनके पतियों को अपने घर बैठाने पर एतराज जताते हुए मारपीट की।


्रआरोपियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। सदर पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर आरोपी महिला पुष्पा व सुनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed