फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The weather was heavy on the crops of the farmers, the government could not tender for transportation or make any preparations for the purchase.

Bhiwani News: किसानों की फसल पर पड़ा मौसम भारी, सरकार नहीं करा पाई ढुलाई के टेंडर न खरीद की कोई तैयारी

Sat, 16 Mar 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The weather was heavy on the crops of the farmers, the government could not tender for transportation or make any preparations for the purchase.
भिवानी। किसानों की फसलों पर इनदिनों मौसम काफी भारी पड़ा है, बावजूद इसके किसान अपनी फसल कटाई में जुटे हैं। सरकार अभी तक ढुलाई के टेंडर भी नहीं करा पाई है न ही खरीद की कोई तैयारी है। प्रदेशभर की मंडियों में फसल की सरकारी खरीद से पहले ढुलाई के टेंडर कराए जाने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

छह मार्च को सरकारी खरीद के लिए नोडल एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ढुलाई टेंडर कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन इक्का दुक्का एजेंसियों ने ही आवेदन किए, जिससे नॉर्म पूरे नहीं होने पर टेंडर नहीं हो पाए। अब 18 मार्च को फिर से प्रदेशभर की मंडियों के लिए ढुलाई टेंडर जिला मुख्यालयों पर कराए जाएंगे। फिलहाल ढुलाई टेंडर नहीं होने और मंडियों में फसल खरीद का कोई शेड्यूल नहीं आने से किसानों के साथ आढ़ति भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

चुनावी माहौल के बीच इस बार किसानों की फसल खरीद होनी है। ऐसे में खरीद शुरू होने से करीब एक या डेढ़ माह पहले ही ढुलाई के टेंडर कराने अनिवार्य होते हैं। इसी के साथ सरकारी खरीद एजेंसियों को भंडारण के लिए भी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को देनी अनिवार्य हैं। लेकिन अभी तक दोनों ही कार्य नहीं हुए हैं। इसी के साथ मंडियों में खरीद का शेड्यूल भी नहीं आया है। इसकी वजह से हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों ने आढ़तियों को खरीद कार्य के लाइसेंस जारी कर उन्हें खरीद के लिए तैयारी करने की हिदायतें दी हैं। वहीं खरीद एजेंसी हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस के पास अभी खरीद का कोई शेड्यूल नहीं है। जब तक खरीद का शेड्यूल और मंडियां एजेंसियों को निर्धारित नहीं की जाती तब तक एजेंसी भी यह तय नहीं कर पा रही हैं कि किस मंडी में कितने किसानों के लिए व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारदाना को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। गेहूं से पहले मंडियों में सरसों की फसल पहुंचेगी। फिलहाल कुछ किसान तो अपनी सरसों लेकर मंडियों में आने लगे हैं, ये किसान अपने पिछले साल की सरसों या फिर अगेती बिजाई की सरसों ही ला रहे हैं।

मंडियों में खरीद की गई फसल को गोदामों तक पहुंचाने के लिए ढुलाई कार्य के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पहले छह मार्च को टेंडर कॉल किए थे, लेकिन नॉर्म पूरे नहीं होने की वजह से अब 18 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही ढुलाई कार्य के टेंडर हो जाएंगे।
-केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article