फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The weather changed, it rained in the city and surrounding areas late in the evening

Bhiwani News: मौसम का रुख बदला, देर शाम हुई शहर व आसपास इलाके में बारिश

Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, it rained in the city and surrounding areas late in the evening
भिवानी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को अचानक ही मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। वहीं सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दिन भर मौसम सामान्य बना रहा। मौसम के मिजाज देखकर भिवानी मंडी में पड़ा बाजरा शेड के नीचे कराया गया ताकि बारिश होने पर न भीगे। मंडी में खरीद हो चुके बाजरे का भी उठान करा दिया।

सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश का सिलसिला करीब दस मिनट ही चला। इसके बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई और ठिठुरन भरी ठंड का अहसास होने लगा। पिछले सप्ताह भर से हवा में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर भी बारिश से विराम लगा। हवा में प्रदूषण से बने धूल के कण भी खत्म हो गए। जिसके बाद हवा में प्रदूषण के स्तर में भी काफी सुधार दर्ज हुआ। बारिश के दौरान सड़कों पर वाहन हैडलाइट के सहारे गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed