फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The wait for Dinod Road Railway Overbridge is over, after four and a half years you will be able to cross from one side to the other

Bhiwani News: दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज का खत्म हुआ इंतजार, साढ़े चार साल बाद इस पार से जा सकेंगे उस पार

Wed, 17 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The wait for Dinod Road Railway Overbridge is over, after four and a half years you will be able to cross from one side to the other
निर्माणाधीन दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज।
भिवानी। दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज का अब इंतजार खत्म हो गया है। साढ़े चार साल बाद इस पार से 12 बड़ी कॉलोनियों के 60 हजार लोगों के लिए उस पार का रास्ता भी सुगम हो गया है। पिछले साढ़े चार साल से शहर के सबसे छोटे करीब 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है। अगले दस दिन बाद कारपेट (तारकोल की अंतिम लेयर) डालने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि इस पुल का विधिवत शुभारंभ एक नवंबर को होगा। दिनोद रोड रेलवे लाइन पार की करीब आठ बड़ी कॉलोनियों की करीब 60 हजार की आबादी को रास्ता मिलेगा। वहीं, जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी-भठिंडा रेल मार्ग पर एलसी-52 दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी फाटक पर लाइनपार क्षेत्रवासियों के लिए अक्तूबर 2020 में मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद अप्रैल 2021 में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम शुरू किया गया। शुरुआत से ही रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में एक के बाद एक अड़चनें आती चली गईं। कभी सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट किए जाने तो कभी अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर बाधा आई। पुल में यूआरवी भी बनाया गया। इसको लेकर भी पुल की कुल लागत बढ़ गई। लेकिन अब शहर के सबसे छोटे 600 मीटर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कृष्णा कॉलोनी छोर से लेकर लाइनपार दुर्गा कॉलोनी तक पूरा हो चुका है। जिस पर अब तारकोल की अंतिम लेयर डालने का काम ही बचा है। सबकुछ ठीक रहा तो आगामी दस दिनों में तारकोल की लेयर डालने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस पुल पर वाहनों का आवागमन आरंभ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन


पांच वार्डों की 12 कॉलोनियों अलावा 17 गांवों के लिए फाटक की बाधा दूर
दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी फाटक का ये पुल लाइनपार की 12 कॉलोनियों के करीब 60 हजार से अधिक आबादी के लिए राम सेतु है। शहर के वार्ड 17 से 22 तक पांच वार्डों की शहरी आबादी का ये मुख्य रास्ता भी है। इसी तरह तोशाम क्षेत्र के 17 गांवों के लिए भी ये सबसे छोटा और सुगम रास्ता है। पुल निर्माण से दुर्गा कॉलोनी, जीतुवाला जोहड़, शास्त्री नगर, बृजवासी कॉलोनी, संजीव कॉलोनी, ब्रह्मा कॉलोनी, जय सिंह भट्ठा कॉलोनी, न्यू उत्तम नगर, सेवा नगर, एमसी कॉलोनी, काठपालिया कॉलोनी, डाबर कॉलोनी, चारामंडी क्षेत्र में शहर से चंद मिनटों में सफर तय किया जा सकेगा। इसी तरह गांव दिनोद, कुहाड़, बजीना, ढाणीमाहू, ढाणी बीरण सहित करीब 17 गांवों के लोग भी शहर में इस पुल के जरिए जल्दी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर सिंह ने भी किया रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण, एक नवंबर को होगा उद्घाटन
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने रेल अंडरपास जीतुवाला महापंचायत सदस्यों से भी पुल निर्माण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी जुटाई। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दीपावली से पहले रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए और इसे आम लोगों के लिए खोला जाए। जबकि रेल अंडरपास महापंचायत के सदस्यों ने सांसद के समक्ष मांग रखी कि एक नवंबर तक रेलवे ओवरब्रिज पर रंग-रोगन और लाइटिंग का काम पूरा कर इसका उद्घाटन कराया जाए। जिस पर सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर रेल अंडरपास महापंचायत के संरक्षक रोहताश वर्मा, कुलदीप तंवर, पार्षद शिव कुमार गोठवाल, रामशरण ठेकेदार, रमेश वर्मा भानगढ़ मौजूद रहे।


दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित कर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा लोहारू रोड दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम में भी तेजी लाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ये दोनों पुल तैयार होने के बाद शहर के सरकुलर रोड से वाहनों का जाम काफी हद तक कम होगा। इसी तरह शहर के बाहर भी रिंग रोड निर्माण का काम चल रहा है। जिसके बनने के बाद शहर का विकास भी तेजी से होगा।
-चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed