फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The villagers locked the water house for supplying water without filtering to a population of 20 thousand in three panchayats

Bhiwani News: तीन पंचायतों की 20 हजार की आबादी को बिना फिल्टर किए पानी सप्लाई देने पर ग्रामीणों ने जड़ा जलघर को ताला

Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The villagers locked the water house for supplying water without filtering to a population of 20 thousand in three panchayats
पेयजल समस्या से परेशान  गांव खरक के ग्रामीण जलघर पर ताला जड़कर रोष जताते हुए।
भिवानी। तीन पंचायतों की करीब 20 हजार की आबादी को बिना फिल्टर किए सीधे नहरी पानी सप्लाई किए जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह खरक कलां के जलघर को ताला जड़ दिया। खरक कलां, खरक खांडयान और खरक राजान के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह पहले बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने जलघर की व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ पहुंचे। उन्होंने 15 दिन में ग्रामीणों की मांग पूरी कर स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। मगर इसी दौरान वहां किसी शरारती तत्व ने मधुमक्खियों का छाता छेड़ दिया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एसडीओ और ग्रामीणों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। सभी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


गांव खरक कलां के मुख्य जलघर पर शुक्रवार सुबह नौ बजे ताला जड़कर ग्रामीणों ने वहीं धरना दे दिया। गांव खरक कलां के सरपंच राजकुमार, खरक खांडयान के सरपंच प्रतिनिधि नीटू पहलवान, खरक राजान के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप, जयहिंद मंच आईटी सैल जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह खरक, बीडीसी तरुण सहित सैकड़ों ग्रामीण जलघर में एकत्रित हुए। प्रदीप खरक ने बताया कि आठ साल से जलघर के अंदर बने फिल्टर बंद पड़े हैं। उनके अंदर गंदगी जमा हो गई है। जलघर परिसर के अंदर पानी की टंकी बनी है। मगर दो साल से इस टंकी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। जिस कारण पानी का प्रेशर लाइन में नहीं बनने से टेल तक घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। फिल्टर खराब होने के कारण नहरी पानी को सीधे ही सप्लाई में दिया जा रहा है। तीनों गांवों की करीब 20 हजार लोगों की आबादी यहां तैनात कर्मचारियों व विभाग की लापरवाही की वजह से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह दस बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद जलघर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। यहां तैनात कर्मचारियों को भी तुरंत प्रभाव से बदला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इसी जलघर से गांव के चार सरकारी स्कूलों में भी पेयजल लाइन जाती है। जहां बिना फिल्टर सीधे नहरी पानी को सप्लाई में दिया जा रहा है। इससे बच्चों की सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जलघर का मुआयना कर हालातों का जायजा लिया।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिन में उनकी समस्याओं का निवारण करा देंगे। इसके बाद ग्रामीण वहां से हटे तो इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस कारण भगदड़ मची और एसडीओ सहित वहां मौजूद ग्रामीणों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया।

इसी सप्ताह नौरंगाबाद टोल पर भी लगाया था ग्रामीणों ने पेयजल व बिजली समस्या को लेकर जाम
इसी सप्ताह आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के नौरंगाबाद टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर नियमित पेयजल आपूर्ति और पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने की मांग की थी। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था। इसके बाद व्यवस्था में कुछ सुधार भी हुआ।

ग्रामीणों की मांग पर खरक कलां जलघर पर तैनात कर्मचारियों को बदला जाएगा। जलघर की साफ सफाई के लिए भी मनरेगा का एस्टीमेट बनाएंगे, जिसके बाद काम कराया जाएगा। पानी की लाइनों में लीकेज को ठीक कराने के का काम भी शुरू कराएंगे। ग्रामीणों की अधिकांश मांगे पूरी करा दी जाएंगी।

-मुकेश कुमार, एसडीओ ग्रामीण पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article