फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The truck filled with Narma was robbed by six miscreants who came in the car

नरमा से भरे ट्रक को कार में आए छह बदमाशों ने लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The truck filled with Narma was robbed by six miscreants who came in the car
भिवानी। भिवानी से राजस्थान नरमा (कपास) लेकर जा रहे एक ट्रक को जूई के समीप बाढड़ा मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक पर रॉड से हमला किया और फिर उसे दादरी की तरफ कलियाना मोड़ पर झाड़ियों में छोड़ ट्रक ले भागे।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी बुधवार सुबह जूईकलां पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात छह लोगों के खिलाफ लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में झुंझनू राजस्थान के गांव आसलवास निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह पिछले दो साल से मनोहरपुरा झुंझनू राजस्थान निवासी कुलदीप के दस टायरी ट्रक पर ड्राइवर है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे भिवानी की खुराना ट्रेडिंग कंपनी की दुकान नंबर 65 से 73 क्विंटल नरमा ट्रक में लेकर बलोदा झुंझनू राजस्थान के लिए चला था। रात करीब 12 बजे वह जूई से बाढड़ा रोड पर करीब एक किलोमीटर ही चला था कि इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी आकर उसके ट्रक के सामने रुकी। गाड़ी के अंदर छह युवक सवार थे। गाड़ी से तीन युवक नीचे उतरे और उसके साथ गालीगलौज करने के बाद मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर में पीछे लोहे की चीज से हमला कर दिया। इसके बाद उसके ट्रक की चाबी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे करीब एक घंटे तक सरसों के खेत में बंधक बनाए रखा और फिर आरोपी उसे स्विफ्ट कार में बैठाकर दादरी रोड पर कलियाना मोड़ के समीप सफेदे के झुंडों में छोड़ भागे, जबकि उसके ट्रक को उससे छीनने के बाद दो बदमाश उसे लेकर बाढड़ा की तरफ भगा ले गए। उसने फोन पर ट्रक मालिक के रिश्तेदार को फोन किया। जिसके बाद मालिक का रिश्तेदार मानकावास निवासी सुनील सांगवान मौके पर पहुंचा और उसे चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करा दिया। मामले की सूचना जूई कलां पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे
हमें फोन पर सूचना मिली थी। दादरी अस्पताल में ट्रक चालक के बयान दर्ज कर इस संबंध में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उस रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-पीएसआई नरेश, पुलिस थाना जूईकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed