फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The trio of Haryana Congress did a show of strength on the pretext of protest

Bhiwani News: हरियाणा कांग्रेस की तिगड़ी ने विरोध प्रदर्शन के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन

Mon, 21 Aug 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The trio of Haryana Congress did a show of strength on the pretext of protest
​भिवानी: किरोड़ीमल पार्क में आयोजित काग्रेंस की जनसभा में मंच पर उप​​स्थित कुमारी शैलजा, किरण च
भिवानी। हरियाणा कांग्रेस में किरण, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की तिगड़ी ने विरोध प्रदर्शन के बहाने भिवानी में सोमवार को शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि रणदीप सुरजेवाला राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कमर में चोट लगने की वजह से नहीं पहुंचे, मगर उनके भाई सुदीप सुरजेवाला ने प्रदर्शन में शिरकत की।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया। साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये हाईकमान को तय करना है। कांग्रेस में मैं और मेरा की राजनीति नहीं चलती। सोमवार को भिवानी में मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि भीषण गर्मी में इतनी भीड़ का मतलब है कि लोगों के मन में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का जज्बा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से श्रुति चौधरी सांसद बनेगी और भिवानी की सभी सीटें विधानसभा चुनावों में कांग्रेस किरण के नेतृत्व में जीतेगी। वहीं इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर देखने को मिली। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर सैलजा ने कटाक्ष किया और साथ ही चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ये उनकी इच्छा होगी, पर हमारी इच्छा कांग्रेस मजबूत करने की है। सैलजा ने कहा कि सीएम कौन होगा, ये हाईकमान को तय करना है। एक सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि हुड्डा की हिसार रैली में क्या हुआ, मुझे मालूम नहीं, मुझे बुलाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








दिसंबर में बड़ी रैली करेंगे : किरण चौधरी

भिवानी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने प्रदर्शन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा। 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर हुड्डा गुट के बाद भिवानी में किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी व सैलजा के साथ जनसमस्याओं के सहारे शक्ति प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी की जनता ने बदलाव की आवाज उठा दी है। उन्होंने कहा कि अब दिसंबर में बड़ी रैली करेंगे। वहीं हुड्डा के सीएम बनने के सवाल पर किरण ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ये उनकी (हुड्डा) मंशा हो सकती है। पर ये फैसला जनता और हाईकमान को करना है। किरण ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस इस बार 70 नहीं, 80 सीटें जीतेगी। वहीं भिवानी की चौधर यानी सीएम की कुर्सी को लेकर किरण ने हंस कर कहा कि भिवानी की चौधर लाने के लिए उन्होंने पहले भी कोई कसर नहीं छोड़ी और आगे भी नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed