{"_id":"5eb066ff8ebc3e907a6fda75","slug":"the-train-will-run-for-5000-migrants-from-bhiwani-bhiwani-news-rtk5536114191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी से पांच हजार मजदूरों को घर पहुंचाने की तैयारी, चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी से पांच हजार मजदूरों को घर पहुंचाने की तैयारी, चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
बच्चों के साथ पलायन करते प्रवासी मजदूर।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी में रह रहे पांच हजार मजदूरों को ट्रेन के माध्यम से उनके घर पहुंचाया जाएगा। अगले एक-दो दिन में भिवानी से कटिहार के लिए ट्रेन रवाना होगी। वहीं यूपी, एमपी, बिहार के अन्य जिलों के लिए आसपास के जिलों से ट्रेनें जाएंगी। ऐसे में इन जिलों के मजदूरों को बसों के माध्यम से दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। वहीं काफी इंतजार के बाद भी व्यवस्था नहीं होने पर मजदूरों का पैदल ही पलायन जारी है। सोमवार को भी खासी संख्या में मजदूर रवाना हुए।
कोरोना वायरस के चलते 40 दिन से लॉकडाउन है। सारे बाजार, उद्योग-धंधे, कंपनियां बंद होने के कारण मजदूर भी बेरोजगार हैं। भिवानी में फिलहाल भी पांच हजार प्रवासी मजदूर हैं, जो अपने घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में काफी मजदूरों ने पैदल ही पलायन शुरू कर दिया है। रविवार को सैकड़ों मजदूरों के जाने के बाद सोमवार को भी मजदूरों की टोलियां भिवानी-रोहतक मार्ग पर जाती नजर आईं। मजदूरों का कहना था कि यहां का पता नहीं कब व्यवस्था हो। हो भी या नहीं। ऐसे में पैदल ही निकलना बेहतर है।
जिलानुसार सौंपी गई जिम्मेवारी
हर एक जिले से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए ट्रेनें रवाना होंगी। भिवानी से कटिहार के लिए ट्रेन जाएगी तो चरखी दादरी से भागलपुर के लिए। इसी तरह रोहतक, हिसार व अन्य जिलों से अलग-अलग जिलों के लिए ट्रेनें जाएंगी। ऐसे में जिस जिले में जहां के मजदूर रह रहे हैं, उन्हें ट्रेनों तक बसों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
भिवानी से करीब पांच हजार मजदूरों को यूपी, बिहार, एमपी में उनके घर भेजा जाएगा। भिवानी से अगले एक-दो दिन में कटिहार के लिए ट्रेन जाएगी, जिसमें करीब 1150 मजदूर जाएंगे। इनमें भिवानी के 450 और चरखी दादरी के 700 हैं। दादरी के मजदूरों को बसों के माध्यम से यहां लाया जाएगा। चरखी दादरी और दूसरे जिलों से जिन जिलों के लिए ट्रेनें चलनी हैं, वहां के मजदूरों को बसों के माध्यम से वहां तक पहुंचाया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
मजदूरों के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी मगर अभी कुछ फाइनल नहीं किया है कि कब और किस समय जाएंगी। भिवानी के लिए कटिहार ट्रेन जानी है मगर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। - जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक