फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Town Planner Department removed illegal construction on Bhiwani-Kont Road.

Bhiwani News: नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-कोंट रोड पर हटाया अवैध निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Town Planner Department removed illegal construction on Bhiwani-Kont Road.
भिवानी-कोंट रोड़ पर अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी। 
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-कोंट रोड तथा गांव कोंट में अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाते हुए अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने भिवानी-कोंट रोड पर लगभग दो एकड़ तथा गांव कोंट में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में फैले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेंद्र नैन ने बताया कि यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता दयानंद रोहिला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। भिवानी-कोंट रोड पर लगभग दो एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से छह डीपीसी, एक अवैध निर्माण, एक फैक्ट्री, एक ढाबा, कच्चा रोड नेटवर्क एवं डिमार्केशन को तोड़ा गया। वहीं गांव कोंट में स्थित एक अवैध कॉलोनी में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र से 17 डीपीसी को हटाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि जिले में सरकारी भूमि पर, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में, अनधिकृत कल्याणों व अनधिकृत कॉलोनियों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed