फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The three-day Song Festival concluded with the performance of Shahi Lakdahara.

Bhiwani News: शाही लकड़हारा की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय सांग महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The three-day Song Festival concluded with the performance of Shahi Lakdahara.
खरक। गांव खरक कला स्थित छबीलन दे मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक सांग महोत्सव का समापन लोक-संस्कृति की अनूठी छटा के बीच शाही लकड़हारा भाग-2 की प्रभावी प्रस्तुति के साथ हुआ। अंतिम दिन संगी विष्णु दत्त कौशिक द्वारा प्रस्तुत यह सांग दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन

शाही लकड़हारा भाग-2 में एक साधारण लकड़हारे के जीवन, संघर्ष, सम्मान और संवेदनाओं को लोकनाट्य शैली में बुना गया जिसे कलाकारों ने बेहद सजीव और प्रभावशाली अंदाज में मंचित किया। गीत, संगीत और संवादों का सधा हुआ मेल दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।
विज्ञापन

महोत्सव को सफल बनाने में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और पूरी कमेटी ने मिलकर अहम भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान गांव में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल रहा और मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भीड़, संस्कृति और उत्साह के इस संगम ने तीन दिवसीय महोत्सव को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed