{"_id":"6287e69d1c325f0017163429","slug":"the-thieves-caught-by-cctv-took-away-the-entire-set-this-time-bhiwani-news-hsr632212440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से पकड़े गए तो इस बार पूरा सैट ही चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से पकड़े गए तो इस बार पूरा सैट ही चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। विद्यानगर में सीसीटीवी से चोर पकड़े गए तो इस बार चोर जिस घर में सीसीटीवी लगे थे, उसी घर में घूसे और सीसीटीवी का पूरा सेट ही उखाड़ ले गए। इसके अलावा घर में रखा सामान, सभी ताले और चाबियां भी चोरी कर ले गए। मकान मालिक सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 16 मई का है। चोरों ने विद्यानगर शास्त्री मार्ग में जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट महावीर सिंह के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। महावीर सिंह अपने पोतों की पढ़ाई के फेर में चंडीगढ़ रहते हैं और भिवानी में उनका मकान बंद रहता है। करीब तीन-चार माह पूर्व उनके पड़ोस में दो मकानों में चोरी हुई। पुलिस ने उनके घर लगे सीसीटीवी खंगाले तो चोरों की पहचान हुई और चोर पकड़े गए। चोरों को भी इस बात का पता लग गया कि सीसीटीवी के माध्यम से वे पकड़े गए हैं। इस बार चोरों ने महावीर सिंह के ही मकान को निशाना बनाया और सबसे पहले उनके घर लगे सीसीटीवी के सेट को ही उखाड़ लिया। चोर घर से करीब 10 से 12 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी कर ले गए। साथ ही घर में जितने भी ताले और चाबियां मिले, सभी को अपने साथ ले गए।
महावीर सिंह ने बताया कि पिछली बार मेरा लड़का 20 अप्रैल के आसपास आया था, उस समय मकान ठीक था। 16 मई की शाम पांच बजे आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। मकान खुला था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पूर्व दिशा से कैमरे उखाड़ दिये। चैनल गेट का ताला तोड़ा और सीसीटीवी कैमरे का सेट, केबल व अन्य सारा सामान उतार लिया। चारों ने दरवाजों के ताले तोड़े। घर से सभी ताले और चाबियां अपने साथ ले गए। यहां तक की एक्टिवा की चाबी भी ले गए। महावीर सिंह ने बताया कि सूचना देने के बाद तीन दिन तक पुलिस नहीं आई। जिसके बाद वे वापस चंडीगढ़ आ गए। उन्हें शक है कि जिन चोरों ने पड़ोस के घरों में चोरी की थी, सीसीटीवी के चक्कर में उन्होंने ही उनके घर में चोरी की है। एचसी सुनीता ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।