{"_id":"6453fa430dc78e349f0673d6","slug":"the-team-of-the-director-general-of-health-visited-for-two-days-and-checked-the-health-services-bhiwani-news-c-21-1-124245-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वास्थ्य महानिदेशक की टीम ने दो दिवसीय दौरा कर जांची स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वास्थ्य महानिदेशक की टीम ने दो दिवसीय दौरा कर जांची स्वास्थ्य सेवाएं
Fri, 05 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैरू सीएचसी का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम सदस्य।
भिवानी। स्वास्थ्य महानिदेशक की टीम ने नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का दो दिवसीय दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। एसडीएच सिवानी में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने निरीक्षण किया। सिवानी के अस्पताल में जल्द ही पोस्टमार्टम और फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) शुरू करवाने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। इसे स्वीकृति मिलते ही यहां स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हो सकेंगे।
टीम ने अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों के उपचार का रिकॉर्ड, लेबर की रूम, नीकू और आपातकालीन विभाग की सेवाएं की बारीकी से जायजा लिया। टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपेंगी। इसके बाद जो भी खामियां मिली हैं उन्हें दुरुस्त करने की दिशा में काम किया जाएगा।
दो सदस्यीय टीम में डॉ. गगन और डॉ. परमवीर शामिल थे, जिन्हें बुधवार को नागरिक अस्पताल और पीएचसी बामला का निरीक्षण किया। जबकि वीरवार को मिरान, बवानीखेड़ा, धनाना, मानहेरू, कैरू के स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को दी जाने वाले सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया है।
विज्ञापन
सिवानी में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य भी रहे। वहीं, दो सदस्यीय टीम के साथ उप सिविल सर्जन डॉ. दीपक जांगड़ा भी मौजूद रहे। सिवानी के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं थी, जिसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार भी लगाई है। वहीं सिवानी में फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाने जाने का प्रस्ताव भेजने की बात भी कहीं है। सिवानी में एफआरयू बनाने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित कई पदों पर स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की जाएगी। जिसके बाद यहां स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर हो जाएगी।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने सिवानी एसडीएच का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की तारीफ की है। सिवानी में एफआरयू सुविधा शुरू होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हो जाएगी।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।