फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The supply of wheat started at the ration depot of the district

Bhiwani News: जिले के राशन डिपो पर शुरू हुई गेहूं की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The supply of wheat started at the ration depot of the district
भिवानी। अप्रैल माह के अंत में राशन डिपो पर गेहूं के स्टॉक की आपूर्ति आरंभ हो गई है। शुक्रवार को एफसीआई के गोदामों से ढुलाई ठेकेदार शहर के राशन डिपो पर गेहूं की आपूर्ति देने पहुंचे। दरअसल अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में मंडियों में लगीं गाड़ियां और लेबर, डिपो तक नहीं पहुंचा अनाज, अप्रैल में गरीबों को नहीं मिला राशन शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और राशन डिपो पर गेहूं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन

भिवानी में एक लाख 64 हजार 991 बीपीएल पात्र परिवार हैं। जिन्हें हर माह जिले के 461 राशन डिपो पर गेहूं की सप्लाई दी जा रही है। मगर अप्रैल का महीना करीब बीत गया, अभी तक अधिकतर डिपो पर गेहूं की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसकी वजह से सैकड़ों बीपीएल परिवार राशन के लिए डिपो के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। शुक्रवार को ढुलाई ठेकेदारों ने शहर के राशन डिपो पर गेहूं की आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल में राशन डिपो पर सप्लाई में देरी की वजह राशन रिलीज ऑर्डर देरी से जारी होना भी है। भिवानी जिले के राशन डिपो पर गेहूं की सप्लाई का रिलीज ऑर्डर हिसार एफसीआई से मिलता है, मगर इस बार हिसार एफसीआई से गेहूं की आवक और अनलोडिंग कार्य की वजह से रिलीज ऑर्डर नहीं मिला। जिसके बाद एफसीआई ने गेहूं भिवानी के गोदामों से उठान कराने के आदेश जारी किए। जिसकी वजह से डिपो पर समय से राशन की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिपो संचालकों का कहना है कि अप्रैल का महीना बीतने में एक दिन बचा है। ऐसे में पॉश मशीन में कब तक स्टॉक चढ़ाया जाएगा और कब तक पात्र परिवारों को राशन बटेगा। यह भी सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। वहीं विभाग के अधिकारी राशन वितरण के लिए अप्रैल का राशन मई में वितरण के लिए करीब दस दिन की मोहलत देने की बात भी कह रहे हैं।


राशन डिपो पर गेहूं की आपूर्ति कराई जा रही है। अप्रैल में करीब सभी डिपो पर राशन पहुंचा दिया जाएगा। वितरण के लिए डिपो संचालकों को दस दिन अतिरिक्त समय मिलेगा।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed