फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The streets of Kungad village have been submerged for two weeks, villagers are angry due to administrative negligence

Bhiwani News: कुंगड़ गांव की गलियां दो सप्ताह से जलमग्न, प्रशासनिक अनदेखी से ग्रामीणों में रोष

Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The streets of Kungad village have been submerged for two weeks, villagers are angry due to administrative negligence
गांव कुंगड़ कीं गली में जलभराव के बाद पानी में खड़ी महिलाएं।
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ की गलियां पिछले दो सप्ताह से भारी जलभराव के कारण पूरी तरह जलमग्न हैं जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार प्रशासनिक मांगों के बावजूद जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मानसून सीजन के शुरुआती दिनों में ही गलियों और घरों में पानी भर गया जिससे कई घरों, पशुबाड़ों को नुकसान पहुंचा है और विषैले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने, बीमारियों फैलने और गंदगी जमा होने का खतरा बना हुआ है। शनिवार को ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर स्थायी समाधान और तत्काल जलनिकासी की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रशासन से बार-बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


लगातार दो सप्ताह से जलभराव
शीला देवी ने बताया कि दो सप्ताह से उनकी गली में बरसाती पानी जमा है और पानी उनके घर तक पहुंच चुका है। इस कारण उनका अनाज भी भीग गया है, घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कोई समाधान हुआ। प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें हर दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। उनका साफ कहना है कि वे स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और गलियों की मरम्मत चाहते हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed