फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The street panel on the main road from Hansi Gate to Ghantaghar is inviting accidents.

Bhiwani News: हांसी गेट से घंटाघर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट पैनल दे रहा हादसों को न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The street panel on the main road from Hansi Gate to Ghantaghar is inviting accidents.
भिवानी। शहर के हांसी गेट से घंटाघर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर खुला पड़ा स्ट्रीट पैनल कभी भी हादसे की वजह बन सकता है। यहां पहले भी गोवंश को करंट लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं स्पार्किंग से हादसे का भी खतरा बना है।
विज्ञापन

सड़क पर पैदल जाने वाले राहगीरों को हर रोज अपनी जान जोखिम में डाल कर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। लगभग चार साल से स्ट्रीट पैनल के खुला है। जिस पर न तो नगर परिषद कोई संज्ञान ले रही है न ही प्रशासन का ध्यान इस ओर जा रहा है।
विज्ञापन

खुला पड़ा स्ट्रीट पैनल में हांसी गेट घंटाघर सड़क मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट का मेन कनेक्शन है और इस स्ट्रीट पैनल में करंट होने के कारण कई बार यहां लावारिस पशुओं को भी करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की सुझ-बुझ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन और नगर परिषद की ओर से इसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया और स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदार इस बारे में स्ट्रीट पैनल के ऑपरेटर को इस बारे में बता चुके हैं लेकिन उसकी ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऑपरेटर की ओर से भी विभाग की ही हवाला दिया गया। आसपास के दुकानदारों ने स्ट्रीट पैनल से राहगीर और आमजन को सचेत करने के लिए उसके पास कचरा डालना शुरू कर दिया ताकि कचरे को देखकर कोई राहगीर उसके पास से न गुजरे ताकि किसी बड़े हादसे के होने से बचा जा सके। लेकिन अब लगभग एक माह से सड़क पर फुटपाथ का काम चलने के कारण स्ट्रीट लाइट भी बंद है और स्ट्रीट पैनल में करंट होने के कारण किसी भी समय कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। जिस पर संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए।

---------
फोटो: 16
पिछले लगभग चार-पांच साल से स्ट्रीट पैनल का यही हाल है। इस बारे में ऑपरेटर को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन हालत ज्यों के त्यों है। स्ट्रीट पैनल में करंट होने के कारण किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है। हादसे से बचने के लिए स्ट्रीट पैनल के पास कचरे को डालना शुरू किया है ताकि कोई राहगीर या व्यक्ति इसके पास न जाए।

- संजय, स्थानीय दुकानदार।
-------
शहर के अंदर सभी स्ट्रीट लाइटों के स्ट्रीट पैनल ऑटोमेटिक कराए जाएंगे। इनकी हालत खराब है, उन्हें बदलवाया जाएगा। स्ट्रीट रखरखाव का ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार के कर्मचारी ही फील्ड में काम कर रहे हैं। स्ट्रीट पैनलों को सुरक्षित ढंग से रखना उनकी जिम्मेदारी बनती है, इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed