फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The son of a chaat seller outside the court premises became a CA

कोर्ट परिसर के बाहर चाट बेचने वाले का बेटा बना सीए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
The son of a chaat seller outside the court premises became a CA
अपने माता-पिता के साथ शिवम। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला कोर्ट परिसर के बाहर फल चाट बेचने वाले का बेटा सीए बना गया है। बेटे के सीए बनने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों के बावजूद शिवम सिंह ने कामयाबी के कदम थमने नहीं दिए। बापोड़ा रोड हनुमान मंदिर गली निवासी शिवम सिंह ने 60.5 फीसदी अंकों के साथ सीए की परीक्षा पास की है। शिवम के पिता गोपाल सिंह जिला कोर्ट परिसर के बाहर फल चाट की रेहड़ी लगाते हैं। शिवम सिंह ने बताया कि सीए की तैयारियों के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी की है और वह रोजाना 12 से 14 घंटे की पढ़ाई करते थे। सीए के साथ ही उन्होंने एमडीयू रोहतक से बीकॉम की पढ़ाई की हुई है। उनके जुलाई 2021 में भी सीए की परीक्षा दी थी, मगर वह एक पेपर में पास नहीं हो पाया। अब दिसंबर में हुई परीक्षा मेें उन्होंने 484 यानी 60.5 फीसदी अंक प्राप्त किए है। शिवम के सीए बनने पर उनके पिता गोपाल सिंह, मां निशी, बहन पूनम, रिंकू और शालिनी ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed