{"_id":"68d83d8caa4feb9e960efbae","slug":"the-site-near-singhani-canal-was-sealed-by-taping-by-the-cbi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140343-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मनीषा मौत मामले का खुलासा होने तक सील किया गया है घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मनीषा मौत मामले का खुलासा होने तक सील किया गया है घटनास्थल
Sun, 28 Sep 2025 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई के अधिकारी फिलहाल दिल्ली में तीसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय लेकर मामले का खुलासा करने में जुटे हैं, इसी बीच भिवानी के सिंघानी नहर के आसपास की जगह जहां मनीषा का शव पहली बार लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था, उसे सील कर दिया है। अब तक सीबीआई की टीम भी घटनास्थल पर चार बार पहुंचकर जांच कर चुकी है। जबकि दिल्ली से बुलाई गई सेंट्रल एफएसएल टीम ने मनीषा मौत मामले में सीन रिक्रिएट कर एक-एक पहलू को बारीकी से जाना है। इस दौरान मनीषा मौत मामले में चश्मदीद, खेत मालिक और खेत का साझेदार भी मौजूद रहा है।
तीन सितंबर से मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। सीबीआई की जांच अब निर्णायक मोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई के हाथ लग चुकी है। जिस पर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानने के लिए एक टीम दिल्ली गई हुई है जबकि सीबीआई के कुछ अधिकारी यहां डटे हैं। सीबीआई की टीम घटना स्थल पर कई बार पहुंची है। हालांकि लोहारू पुलिस ने मनीषा का शव बरामद होने के दौरान ही मौके से सभी तथ्यों और सबूतों को जुटा लिया था। जब तक सीबीआई को जांच सौंपी गई तब तक बारिश में घटना स्थल पर सबकुछ धुल चुका था और बरसाती पानी भी कई दिनों तक जमा रहा था। फिलहाल बारिश का पानी सूख चुका है और सीबीआई ने टेपिंग कर आसपास के क्षेत्र को संरक्षित यानी सील कर दिया है। सीबीआई के अधिकारी जांच के लिए जब भी सिंघानी व ढिगावा पहुंचे, एक गाड़ी हमेशा घटना स्थल पर मौजूद रही है।
मनीषा के परिजन भी बेटी की आत्महत्या के एंगल को पहले ही नकार चुके हैं। मनीषा के पिता संजय ने यह स्पष्ट किया था कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है और न ही सुसाइड नोट लिखा गया है। लेकिन लोकल पुलिस की थ्योरी के बाद अब सीबीआई अपनी थ्योरी पर काम कर रही है। हालांकि सीबीआई मनीषा मौत मामले में लोकल पुलिस के बाद हत्या की संबंधित धाराओं के तहत ही केस दर्ज कर चुकी है। तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की राय के बाद ये मनीषा मौत मामला साफ हो जाएगा। जिसके बाद सीबीआई किसी नतीजे पर पहुंच मनीषा की मौत की वजह परिजनों को बता पाएगी और इसमें जिज्ञासु लोग भी डेढ़ माह से अधिक अर्सा बीत जाने के बाद इस प्रकरण से पर्दा उठ जाने पर संतुष्ट होंगे।