फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The shutter of the grocery store was uprooted and the goods were stolen

Bhiwani News: किराना दुकान का साइड से शटर उखाड़ा, अंदर से सामान किया चोरी

Mon, 19 May 2025 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 May 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
The shutter of the grocery store was uprooted and the goods were stolen
भिवानी। महम गेट स्थित किराना दुकान का रात को साइड से शटर उखाड़कर सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार को अगली सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं इस संबंध में चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में भारत नगर निवासी सुभाष ने बताया कि उसका महम गेट पर किराना स्टोर है। यह दुकान अपनी पत्नी कैलाश के नाम से ले रखी है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ दुकान खोलने सुबह सात बजे पहुंचा तो साइड से शटर उखड़ा हुआ था। चोरों ने दुकान के ताले भी तोड़ रखे थे।
विज्ञापन

चोर अंदर से 18 किलोग्राम बादाम, दो किलोग्राम काजू, 22 किलोग्राम मूंग दाल सहित अन्य सामान व 800 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बुलाई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापोड़ा में घर का ताला तोड़कर रुपये व सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना सदर पुलिस ने गांव बापोड़ा में घर का ताला तोड़कर रुपये व सामान चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भारत, सुमित व मनोज निवासी बापोड़ा के रूप में हुई है।
णदीप निवासी बापोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 24 मार्च को परिवार सहित राजस्थान में गए थे। 31 मार्च की शाम को घर पर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से रुपये, आभूषण व सामान चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर की महिला सहायक उप निरीक्षक मंजू देवी ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है।


पुलिस को आरोपियों से एक चांदी का सिक्का, एक चांदी की चुटकी, एक जोड़ी चांदी के कडुले, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक बिजली के चूल्हे के साथ 600 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed