फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The second phase of the rehearsal of the teams concluded in Loharu

Bhiwani News: लोहारू में दलों के दूसरी चरण की रिहर्सल संपन्न

Sun, 22 Sep 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
The second phase of the rehearsal of the teams concluded in Loharu
 लोहारू के राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवानी में पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते डीएसपी अशोक कुम
लोहारू। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय सभागार में लोहारू विधानसभा क्षेत्र की मतदान दलों की दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाए जा सके। सभी चुनाव अधिकारी निपुणता से अपना ड्यूटी का निर्वहन करें।
विज्ञापन

मनोज दलाल ने कहा कि चुनाव से जुड़े अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन और प्रबंधन को पूरी तरह से समझना बहुत जरूरी है क्योंकि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सुचारू संचालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा पोलिंग आफिसर के रूप में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों द्वारा मतदान के संचालन के लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

मतदान पार्टियां निर्वाचन आयोग की हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराया जा सके। रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य है कि पोलिंग पार्टी का प्रत्येक सदस्य अपनी भूमिका में निपुण हो और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग पार्टियों को इवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें यह बताया गया कि मतदान दल को चुनाव प्रक्रिया कैसे संचालित करनी है। मास्टर ट्रेनरों ने इवीएम के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया और मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि मतदान प्रक्रिया सुचारू, त्रुटिरहित सम्पन्न हो। मास्टर ट्रेनर ललित कुमार, श्यामसुंदर सांगवान, राजीव वत्स, आशीष, नरेंद्र, जगबीर, अशोक कुमार, एसईपीओ दीपक शर्मा आदि ने चुनाव कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया व ईवीएम मशीन की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी। पीठासीन व सहायक पीठासीन मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्र की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवीपैट यूनिट की जांच, मॉक पोल, मतदान सामग्री प्राप्त करना, उसका मिलान करना व मतदान सामग्री की जांच करने की विधि सहित सभी बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सामग्री प्राप्त करने में बरतने वाली सावधानियां, बूथ पर बैठने की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, सील करने की प्रक्रिया, सभी तरह के मतदान में प्रयुक्त, अनप्रयुक्त पेपर सील करने का तरीका और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के कार्य दायित्व के बारे में समग्रता से बताया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में अपनाए जाने वाले सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को पोलिंग एजेंटों के सामने मॉक पोल करवाकर एजेंटों की संतुष्टि करवाना व उनके हस्ताक्षर करवाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू करवानी अनिवार्य की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।




पोलिंग बूथ में अनधिकृत व्यक्ति को न करने दें प्रवेश : डीएसपी

इस दौरान डीएसपी अशोक कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। हर बूथ की वेब कास्टिंग की जाएगी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर नहीं घुसने दें। मतदान केंद्र पर भीड़ एकत्रित न होने दें। कोई नहीं मानता है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत रिपोर्ट दें। किसी भी बूथ पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग की जा रही है तो तुरंत पेट्रोलियम पार्टी या एसएचओ को निर्देशित करें। किसी भी गांव में पोलिंग पार्टी को मतदान करवाने में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed