फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The saw of development will run on 15,592 green trees, preparations for plantation in three districts

Bhiwani News: 15,592 हरे पेड़ों पर चलेगी विकास की आरी, तीन जिलों में पौधरोपण की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The saw of development will run on 15,592 green trees, preparations for plantation in three districts
भिवानी। भिवानी-हांसी एनएच-148बी को फोरलेन निर्माण में भिवानी से लेकर हांसी तक करीब 50 किलोमीटर दायरे में 15,592 हरे पेड़ों पर विकास की आरी चलेगी। इसकी भरपाई के लिए तीन जिलों में पौधरोपण की तैयारी भी हो गई है। भिवानी-हांसी एनएच-148बी फोरलेन निर्माण के लिए वन विभाग से हाईवे अथॉरिटी को अब एनओसी मिल गई है।
विज्ञापन

इसके बाद फोरलेन निर्माण में बड़ी बाधा दूर हो गई है। अब बंद पड़ा काम शुरू हो पाएगा। एनएच अथॉरिटी ने हरे पेड़ों की कटाई और नए पौधरोपण के लिए भी वन विभाग को 11 करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये की भारी भरकम राशि भी जमा कराई है। इससे भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में नए सिरे से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। भिवानी में कैरू खंड के हर्बल पार्क के समीप वन विभाग की भूमि में पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

भिवानी-हांसी एनएच-148बी को फोरलेन किए जाने की केंद्रीय सड़क परियोजना पर अब विकास कार्य की गाड़ी सरपट दौड़ेगी, क्योंकि पिछले काफी अर्से से वन विभाग की एनओसी पर फोरलेन निर्माण का मामला अटका हुआ था। वन विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार भिवानी से हांसी तक करीब 50 किलोमीटर के दायरे में वन विभाग के सड़क के दोनों तरफ खड़े 6141 नंबरी हरे पेड़ों की कटाई होगी। जबकि इसी दायरे में 9451 बिना नंबर के हरे पेड़ सड़क चौड़ीकरण होने से कटाई के दायरे में आएंगे। अकेले 50 किलोमीटर दायरे के मार्ग को फोरलेन करने में ही 15592 हरे पेड़ों पर विकास के नाम की आरी चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली के इतने बड़े स्तर पर नुकसान की भरपाई कराने के लिए वन विभाग भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में बड़े स्तर पर पौधरोपण भी कराएगा। पौधरोपण के लिए भी वन विभाग ने जगहों को चिह्नित कर लिया है। इसमें अकेले भिवानी जिले में कैरू गांव के हर्बल पार्क के समीप वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण होगा। इसी तरह सिवानी क्षेत्र के मोतीपुरा क्षेत्र में भी वन विभाग व्यापक स्तर पर पौधरोपण करेगा। वन विभाग की फोरेस्ट निगम हरे पेड़ों की कटाई कराएगी।
इसके लिए एनएच 148बी अथॉरिटी ने 11 करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये की राशि भी वन विभाग के केंद्रीय खाते में जमा करा दी है। दरअसल, राजस्थान को पंजाब से सीधा जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तक निर्माण के बाद सफर सुगम होगा और व्यापारिक रिश्तों में भी बड़ा बदलाव आएगा। इस परियोजना पर 849 करोड़ का बजट खर्च होगा।
----------------------------------------

एनएच-148बी फोरलेन निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से एनओसी जारी की गई है। हाईवे अथॉरिटी की ओर से 11 करोड़ 43 लाख 33 हजार का बजट जमा कराया गया है। भिवानी से हांसी तक करीब 50 किलोमीटर दायरे में 15,592 हरे पेड़ों को चिह्नित किया है, जिनकी कटाई होनी है। इसके बदले में भिवानी, हिसार और फतेहाबाद सहित तीन जिलों में बड़े स्तर पर सीजन के दौरान पौधरोपण किया जाएगा। भिवानी में पौधरोपण के लिए भूमि और दायरा भी चिह्नित हो चुका है।
-डॉ. राजेश वत्स, भारतीय वन सेवा एवं जिला वन मंडल अधिकारी भिवानी।
--------
भिवानी से हांसी तक फोरलेन निर्माण कार्य की प्रक्रिया वन विभाग की एनओसी की वजह से लंबित थी, लेकिन अब ये प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। जैसे ही वन विभाग सड़क के दोनों तरफ के पेड़ाें को हटाने के साथ भूमि साफ कर देगा तो सड़क के चौड़ीकरण का काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
-राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच 148बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed